img-fluid

हितानंद शर्मा होंगे BJP के नए संगठन महामंत्री!

March 14, 2022

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गुजरात के कर्णावली में चल रही बैठक में मप्र भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत को संघ में वापस बुला लिया है। उन्हें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भगत के स्थान पर डेढ़ साल से उनके साथ सह संगठन मंत्री जिम्मेदारी संभाल रहे हितानंद शर्मा को नया प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि इसकी अभी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। सुहास भगत पिछले 6 साल से संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा में यह दायित्व बदले जा रहे हैं।


सुहास भगत की संघ में वापसी
भजापा में हितानंद शर्मा के आने के बाद से सुहास भगत के संघ में वापस जाने की चर्चा थी, लेकिन लगातार उपचुनाव एवं संगठन में जमावट की वजह से यह निर्णय टलता जा रहा था। बताया गया कि गुजरात कर्णावती में चल रही संघ की बैठक में रविवार को ये फैसला लिया है। इसके बाद बीजेपी ने सुहास भगत को उनके वर्तमान दायित्व से मुक्त कर दिया। नए दायित्व के साथ उनका मुख्यालय अब जबलपुर होगा। सुहास भगत अप्रैल 2016 में एमपी में प्रदेश संगठन महामंत्री बने थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी में कई प्रयोग किए। युवाओं को संगठन में काफी प्रमोट किया गया। मण्डल अध्यक्षों की जिम्मेदारी 40 वर्ष से कम आयु के युवाओं को सौंपी गई। संघ सूत्रों ने बताया कि फिलहाल हितानंद ही महामंत्री का दायित्व संभालेंगे। अगले कुछ दिनों में उनके नाम की घोषणा भी हो सकती है। हालांकि संघ सूत्र का कहना है कि इसमें कुछ दिन का वक्त भी लग सकता है।

Share:

  • महिला के आरोपों पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष की छुट्टी

    Mon Mar 14 , 2022
    भोपाल। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को प्रदेश नेतृत्व ने तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। उन पर एक महिला ने कथित आरोप लगाए हैं। आरेापेां से जुड़े फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व ने मामला संज्ञान में आते ही कुशवाह की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved