img-fluid

धर्म परिवर्तन करने वाली बहनों को बंधक बनाना स्वतंत्रता का उल्लंघनः HC

August 11, 2026

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) करने वाली सगी बहनों को पिता की ओर से हिरासत (Daughters Hostage) में रखने को व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन (Violation of Freedom) बताया। कोर्ट ने कहा कि बालिग को अपनी आस्था, धर्म, निवास और जीवन से जुड़े फैसले स्वयं लेने का अधिकार है। माता-पिता अपनी संतान के धार्मिक या व्यक्तिगत फैसलों से असहमत हो सकते हैं, लेकिन उनकी स्वतंत्रता नहीं छीन सकते।

इस टिप्पणी संग कोर्ट ने दोनों बहनों को अपनी पसंद के स्थान व व्यक्ति के साथ रहने की स्वतंत्रता दी। साथ ही पिता और प्रदेश सरकार को संयुक्त रूप से 25 लाख रुपये दोनों को मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संदीप जैन की एकल पीठ ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया है।


  • आगरा निवासी सगी बहनों की ओर से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई थी। उसमें कहा गया था कि दोनों ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपना लिया है। इससे नाराज माता-पिता ने उन्हें अवैध रूप से बंधक बना रखा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों को पेश किया तो बताया कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया है।

    उन्हें जबरन घर में रोका गया
    एक बहन ने कहा कि मैं 35 वर्ष की है, जूलॉजी में एमएससी, एमफिल और बीएड कर चुकी हूं। मैंने धर्म परिवर्तन का निर्णय मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुष्टि के लिए लिया था। दोनों बहनों के अनुसार पिता उनके फैसले से सहमत नहीं थे। उन्हें वापस हिंदू धर्म अपनाने के लिए दबाव डालते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन घर में रोका गया। बाहर जाने और अपनी पसंद से जीवन जीने की स्वतंत्रता नहीं दी गई।

    Share:

  • NDA में जाने की अटकलों के बीच PM मोदी से मिली सुप्रिया सुले की टीम, 15 मिनट की बैठक में महाराष्ट्र के लिए रखीं बड़ी मांगें

    Tue Aug 11 , 2026
    नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra)की राजनीति (Politics)में एक बार फिर हलचल तेज(Intense activity) हो गई है। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी एसपी (NCP (SP))के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी के आठ लोकसभा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की है। सुप्रिया सुले की अगुवाई में हुई इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved