img-fluid

Holi 2026: जिद्दी रंग से निज़ात पाएं मिनटों में! घर बैठे अपनाएं ये देसी स्किन रेमेडीज़

March 03, 2026

नई दिल्ली। होली का मज़ा तब अधूरा(The fun of Holi feels incomplete when) लगता है जब चेहरे और हाथों पर चढ़ा पक्का रंग छुटने(stubborn color) का नाम(their skin) नहीं लेता। कई बार लोग साबुन या रसायन(People often damage) से रगड़कर स्किन को नुकसान पहुंचा लेते हैं। लेकिन देसी उपायों(home remedies) से जिद्दी रंग को भी मिनटों में बिना जलन या रैशेज़ के हटाया(irritation or rashes) जा सकता है।

सरसों तेल और नींबू:
होली से पहले सरसों तेल लगाने की प्रथा आम है। त्योहार खत्म होने के बाद अगर पक्का रंग छूटता नहीं है, तो सरसों तेल में आधा नींबू निचोड़कर उस पर हल्के हाथों से मसाज करें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड रंग को ब्लीच करने का काम करता है और आसानी से निकाल देता है।

बेसन और दही का उबटन:
2 चम्मच बेसन में थोड़ा दही और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और हल्का सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ें। यह रंग के साथ-साथ होली के दौरान धूप और धूल से हुई टैनिंग भी हटाता है।

मुल्तानी मिट्टी:
यदि आपकी त्वचा ऑयली है और रंग गहरे धब्बों की तरह जमा है, तो मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पैक की तरह लगाएं। यह रंग की परतें सोख लेती है और त्वचा को क्लीन करती है। ध्यान रहे कि पैक पूरी तरह सूखने से पहले धो लें, ताकि स्किन ड्राई न हो।


  • खीरे का रस और शहद:
    सफेदा या पक्का रंग स्किन को रूखा और बेजान बना देता है। खीरे का रस और थोड़ा शहद मिलाकर रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। यह संवेदनशील त्वचा वालों के लिए सबसे सुरक्षित उपाय है और रंग हटाने के साथ त्वचा को नरम भी बनाता है।इन देसी तरीकों को अपनाकर होली का रंग मिनटों में साफ किया जा सकता है, बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए।

    Share:

  • निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय, होली पर मंत्री ने दी सार्वजनिक शुभकामनाएं

    Tue Mar 3 , 2026
    पटना। पिछले काफी समय से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) के राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब नीतीश (Nishant Kumar) के करीबी कहे जाने श्रवण कुमार (Shravan Kumar) ने निशांत के राजनीति में एंट्री पर मुहर लगा दी है। श्रवण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved