विदेश

PM मोदी के फैन हुए हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर, बताया-भारतीय संस्कृति का प्रतीक

वाशिंगटन (Washington)। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रिचर्ड गेर (Hollywood actor Richard Gere) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की प्रशंसा (praised) की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारतीय संस्कृति के प्रतीक (symbols of indian culture) हैं। वैश्विक भाईचारे का संदेश हम बार-बार सुनना चाहते हैं। पीएम मोदी आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे थे।

पीएम मोदी भारतीय संस्कृति का प्रतीक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर ने प्रधानमंत्री के साथ योग किया। रिचर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में बैठे दिखे। योग के बाद रिचर्ड गेर ने कहा कि पीएम मोदी भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। पीएम मोदी भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। वैश्विक भाईचारे का उनका संदेश हम बार-बार सुनना चाहते हैं। यह बहुत ही प्यारा संदेश है।


कई नामचीन शख्सियत हुई शामिल
21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में यूएन जनरल असेंबली के अध्यक्ष साबा कोरोसी, न्यूयॉर्क के महापौर एरिक एडम्स, भारत की स्थाई राजदूत रुचिरा कंबोज, कहानीकार जय शेट्टी, भारतीय शेफ विकास खन्ना और ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज सहित कई नामचीन शख्सियत शामिल हुई। पीएम मोदी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भारत भूमि में योग का जन्म हुआ। योग भारत की काफी प्राचीन संस्कृति है। योग का किसी उम्र या किसी जेंडर से कोई लेना देना नहीं है। यह सबके लिए है। योग हर तरह के कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी से मुक्त है।

जानिए कौन हैं रिचर्ड गेर
रिचर्ड टिफेनी गेर एक अमेरिकी अभिनेता हैं। 31 अगस्त, 1949 में जन्मे गेर ने 1970 के दशक से अपने अभिनय की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें प्रसिद्धी 1980 में आई एक फिल्म जिगोलो से मिली थी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। गेर जल्द ही हॉलीवुड के अग्रणी अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में गेर ने गोल्डेन ग्लोब अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ कास्ट के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड सहित कई अवॉर्ड अपने नाम किए।

Share:

Next Post

US में PM मोदी के सम्‍मान में डिनर का खास आयोजन, जानें क्या परोसेंगे जो बाइडेन

Thu Jun 22 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और अमेरिका की पहली महिला जिल बाइडेन (Jill Biden) के निमंत्रण पर अमेरिका दौरे (america tour) पर हैं। यहां उनके सम्मान में डिनर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खास तैयारी की गई है। पीएम मोदी को […]