भोपाल। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज सुबह कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए राजधानी के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज पहुंचे। टीका लगाने से पहले उनका चिकित्सीय परीक्षण शुरू कर दिया गया। गृहमंत्री ने गुरुवार को ऐलान किया था कि वे खुद कोरोना का टीका लगवाएंगे। जब हम जैसे लोग वैक्सीन के लिए आगे आएंगे, तभी दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे। पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। अब तक 45 को लगा टीका लग चुका है। वैक्सीन के ट्रायल को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया था कि अगर वैक्सीन लगवाने के लिए वॉलंटियर नहीं मिल रहे हैं, तो मैं वॉलंटियर बनने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि हम जैसे लोग वैक्सीन के लिए आगे आएंगे, तभी दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे। इसके तत्काल बाद मिश्रा ने डॅाक्टरों से इस संबंध में चर्चा की। डॉक्टरों की सलाह के बाद वे आज टीका लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच गए।
टीका लगवाने के बाद निगरानी में रहते हैं वॉलंटियर
अभी तक राजधानी में करीब 45 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। सभी डॉक्टरों की निगरानी में है। सभी वॉलंटियर को अस्पताल की ओर स ेएक डायरी भी दी गई है। जिसमें उनहें लक्षण लिखने का कहा है। गृहमंत्री के वॉलंटियर बनने के बाद उम्मीद है कि अन्य लोग भी टीका लगवाने के लिए आगे आएं।
श्योपुर। राजस्थान के कोटा से धान बेचकर लौट रहे श्योपुर जिले के पांच किसानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी आपस में रिश्तेदार थे। यह धान बेचकर लौट रहे पांच लोगों की भीषण हादसे में मौत। छह गंभीर रूप से घायल है, उन्हें उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल […]
प्रदेश में 35 हजार से अधिक किसानों की फसलें ओलावृष्टि, असमय वर्षा और तेज हवा से हुई हैं खराब भोपाल। ओलावृष्टि और असमय वर्षा के कारण फसल बर्बाद हो गई है और घर में बेटी का विवाह-निकाह है, तो परेशान न हों। राज्य सरकार ने किसानों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना का लाभ देने का […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के चार जिलों में कोरोना के 373 नये मामले सामने आए हैं और शनिवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 37 हजार 671 हो गई है, जबकि प्रदेश में 967 लोगों की अब तक मौत हो चुकी […]
भाजपा चलाएगी प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें वे नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे, जो बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। प्रशिक्षण अभियान के दौरान भाजपा संघ की विचारधारा के बारे में बताएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने […]