भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

आरिफ मसूद को लेकर गृहमंत्री का बड़ा बयान, कहा- कानून के दायरे में जो आएगा उस पर होगी कार्रवाई 

भोपाल। विधायक आरिफ मसूद द्वारा फ्रांस मामले में विरोध प्रदर्शन के बाद अब उनके साथ सात लोगों पर राष्ट्र विरोधी भाषण देकर वैमनस्यता फैलाने का पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल की बड़ी झील के पास खानूगांव में उनके द्वारा किये अवैध निर्माण पर नगर-निगम और जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार को बुलडोजर चलाकर धराशायी कर दिया। आरिफ मसूद पर हुई कार्यवाई पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।
मंत्री मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में विधायक मसूद पर कार्रवाई को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश में कानून का राज है। कानून के दायरे में जो आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि समझ नहीं कि आता फ्रांस की घटना पर यहां प्रदर्शन क्यों किया। ज़्यादा था तो फ्रांस चले जाते, यहाँ पांच टाइम नमाज पढ़ी जा रही है, कोई दिक्कत नहीं है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पूरे मामले को कांग्रेस साम्प्रदायिक रंग में रंगने की कोशिश कर रही है और कमलनाथ क्यों खामोश रहे। जायज़ था तो बताएं, फ्रांस की घटना का मप्र से क्या लेना देना।
राहुल गांधी पर कसा तंज
इस दौरान बिहार में एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को एमवीएम (मोदी वोटिंग मशीन) बताए जाने पर प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश जीते थे तब क्या वहीं मशीन आरबीएम हो जाती है। जहां-जहां ये हारते हैं वहां ईवीएम पर दोष देते हैं। पहले मप्र में उनके गुरु ने कहा अब उन्होंने बोल दिया, जैसी शिक्षा है वैसे ही तो करेंगे।
जनता मत तय करती है दिग्विजय सिंह नहीं
संघ प्रमुख मोहन भागवत के भोपाल दौरे पर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मंत्री मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि किसकी साख गिरी है, यह 4 दिन बाद पता चलेगा। दिग्विजय सिंह 10 तारीख की प्रतीक्षा करें। लोकतंत्र है, यहां जनता मत तय करती है दिग्विजय सिंह नहीं।
लव जिहाद पर सरकार सख्त
सरकार के 30 दिन में चौथी बार कर्ज लेने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम विकास की बात करते है। सोचे वो जो सलामन और जैकलीन पर खर्च करते थे। हम विकास पर पैसा खर्च करते हैं। वहीं लव जिहाद के मामले में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कड़े कानून की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कल निर्देश दिए हैं, कानून में संशोधन किया जाएगा। जो लोग बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाते हैं, वह मध्यप्रदेश में नहीं चल पाएगा। मध्य प्रदेश में कानून का राज रहेगा।
रेस्क्यू जारी
निवाड़ी में बच्चे को बचाने चल रहे रेक्स्यु ऑपरेशन पर गृह मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरा देश बच्चे के लिए दुआ कर रहा है। बच्चा 49 फिट गहराई पर है और 45 फिट खुदाई कर ली है। प्रशासन वहां रात भर रहा, सीएम भी मॉनीटिरिंग कर रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त है, थोड़ा समय और लगेगा। ईश्वर से प्रर्थना है बच्चा सकुशल और स्वस्थ बाहर आये।(हि.स.)

 

Share:

Next Post

एमपी-दिल्ली समेत 18 राज्यों में पटाखों पर लग सकती है रोक, एनजीटी ने दिया नोटिस

Thu Nov 5 , 2020
नई दिल्ली। ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पटाखों से होने वाले प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है। विभिन्न समूहों की ओर से दायर याचिकाओं में 30 नवंबर तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। एनजीटी ने इससे जुड़े मामलों की […]