img-fluid

भोपाल में आज ‘No UPI Day’, एमडीआर चार्ज के विरोध में व्यापारी बंद रखेंगे ऑनलाइन पेमेंट

October 08, 2026

भोपाल. यूपीआई (UPI ) भुगतान पर MDR charges (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाए जाने के विरोध में चावल-दाल व्यापारी संघ )Rice and Pulse Traders’ Association_, हनुमानगंज-जुमेराती ने गुरुवार को नो यूपीआई डे मनाने का फैसला किया है।


  • संघ ने बाजार के व्यापारियों से इस दिन यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं करने की अपील की है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने कहा कि यूपीआई आज व्यापारियों और आम लोगों के लिए भुगतान का आसान और तेज माध्यम बन गया है। ऐसे में यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसी के विरोध में व्यापारी 8 अक्तूबर को सांकेतिक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। इस दौरान बाजार के व्यापारियों से यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करने और आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।

    चावल-दाल व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश रामरख्यानी और सचिव सचिन संगतानी ने कहा कि व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में हमेशा सहयोग किया है। डिजिटल लेनदेन और ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाने में व्यापारियों की भी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग है कि सरकार एमडीआर से जुड़े फैसले पर पुनर्विचार करे और छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की व्यावहारिक परेशानियों को ध्यान में रखे। संघ ने बाजार के सभी व्यापारियों से 8 अक्तूबर को ‘नो यूपीआई डे’ को सफल बनाने और एकजुट होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की अपील की है।

    Share:

  • राहुल गांधी की नई ‘सरप्राइज पॉलिटिक्स’, अचानक धरना, छोटा दस्ता और सरकार पर सीधा वार

    Thu Oct 8 , 2026
    नई दिल्ली। कभी अचानक धरने पर बैठना, कभी पुलिस थाने पहुंच जाना और कभी तय कार्यक्रम से अलग रास्ता अपनाकर अचानक किसी जगह पहुंच जाना राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की हालिया राजनीति (Politics) में ऐसे औचक कदम लगातार नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में विरोध प्रदर्शन (Protest) के दौरान उनकी यह शैली इतनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved