जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

राशिफल 14 जून, जानें किन-किन राशियों को मिल रहा है लाभ

मेष- आज आपकी राशि से चतुर्थ भाव सुख केन्द्र में चन्द्रमा मनोरथ सिद्धिकारक है। संतान पक्ष से भी जो चिंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान आज हो जाएगा। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपराह्न से लेकर सायंकाल तक राज्य की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।

वृष- राशि से तृतीय भाव का चन्द्रमा आपके प्रियजनों और रिश्तेदारों में किसी को शारीरिक कष्ट होने की सूचना दे रहा है। फिजूल खर्ची और व्यर्थ विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक परिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

मिथुन- राशि से द्वितीय चन्द्रमा अपने प्रियजनों से अंर्तविरोध की स्थिति उत्पन्न करेगा। आपके समय के अनुसार काम होने में बाधा रहेगी। मौसम भी आज अनुकूल नहीं रहेगा। किन्तु कुंभ राशि का बृहस्पति सायंकाल में कुछ मन संतोष देगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल अब वापस बढ़ जाएगा।

कर्क- राशि पर कुंभ का बृहस्पति और प्रथम भाव में चन्द्रमा आज आपकी राज्य मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों और भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अकस्मात अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है।

सिंह- कर्क राशि का चन्द्रमा और सप्तम भाव में कुंभ राशि का गुरु आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। भाग्य का उदय, धन-धर्म में वृद्धि, शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सर्वत्र विजय विभूति, सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या- आज मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको संतान की तरफ से चिंता रहेगी। रक्त-पित्त रोगों से शारीरिक कष्ट होने की संभावना बनी रहेगी। इस सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ और पत्नी का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा। दिन आपका सामान्य ही व्यतीत होगा।

तुला- दशम भाव में चन्द्रमा होने से अकस्मात बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्यथा कष्ट हो सकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा।

वृश्चिक- आज आपको संतान पक्ष की चिंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा परंतु लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।

धनु- आज तृतीय पराक्रम में गुरु आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल प्रदान करेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी परंतु व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा। रात्रि में किसी आध्यात्मिक समागम या देवदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।

मकर-भाई-बन्धुओं और व्यापार के सहयोगियों से मन मुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। अकारण शत्रु उत्पत्ति और निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय सम्पत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।

कुंभ- आज आपको व्यवसाय में निरन्तर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के भागीदारों से परेशानी होने की संभावना भी बन सकती है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है। कारोबार को लेकर किसी की सलाह आपको लाभ पहुंचा सकती है।

मीन- आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं विनम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे आसपास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है। किन्तु अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक सबको सामान्य बना लेंगे।

Share:

Next Post

अब ड्रोन पहुंचाएगा मेडिसिन, पहले सेट का ट्रायल 18 जून से होगा शुरू

Mon Jun 14 , 2021
बेंगलुरू। शहरों में तो बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है लेकिन देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले अभी भी टीके की किल्लत से जूझ रहे हैं। हालांकि, जल्द ही यह समस्या भी दूर होने वाली है क्योंकि देश के सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों तक जल्द ही ड्रोन के जरिए […]