img-fluid

भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 की मौत, एक घायल

April 26, 2026

नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan) के झुंझुनूं जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंड्रेला रोड पर एक कार के पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक आवारा पशु अचानक चलती कार के सामने आ गया। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कई मीटर तक उछलते हुए खेत में जा गिरी।

तीन की मौके पर मौत
हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विजय, गौरव और सुनील के रूप में हुई है, जो झुंझुनूं के रहने वाले थे। वहीं, चौथा व्यक्ति जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।


  • भजन कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
    पुलिस के मुताबिक, सभी लोग सोनासर में आयोजित एक भजन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • MP में शादी की शहनाई के बीच डबल मर्डर, आरक्षक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    Sun Apr 26 , 2026
    नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के नर्मदापुरम (Narmadapuram) के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई थीं, जब मामूली विवाद ने दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया। लेकिन नर्मदापुरम पुलिस की मुस्तैदी और साहस ने आखिरकार इंसाफ कर दिखाया है। एसपी नर्मदापुरम साई कृष्णा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved