img-fluid

शाकाहारी ग्राहक को दी नॉनवेज बिरयानी, गुस्से में होटल मालिक की गोली मारकर की हत्या

October 19, 2025

रांची। झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शाकाहारी ग्राहक (Vegetarian Customer) को होटल (Hotel) पर कथित तौर ‘नॉनवेज’ बिरयानी (“Non-Vegetarian” Biryani) दे दी गई। इस बात को लेकर होटल मालिक और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि ग्राहक ने 47 वर्षीय होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे हुई, जब एक ग्राहक ने कांके-पिठोरिया रोड स्थित होटल से शाकाहारी बिरयानी मांगी और पार्सल लेकर चला गया। हालांकि कुछ देर बाद वह कुछ अन्य लोगों के साथ वापस आया और शिकायत की कि उसे ‘नॉनवेज’ बिरयानी परोसी गई। उन्होंने बताया कि रेस्तरां मालिक की पहचान विजय कुमार नाग (47) के रूप में हुई है।


  • पुलिस ने बताया कि जब रेस्तरां मालिक एक मेज पर खाना खा रहे थे, तभी हमलावरों में से एक ने उन पर गोली चला दी और एक गोली उनके सीने में लगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृत व्यक्ति कांके थाना क्षेत्र के भिट्ठा का निवासी था। उन्होंने बताया कि शव को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

    कांके पुलिस थाने के प्रभारी प्रकाश रजक ने बताया, “रविवार सुबह गुस्साए स्थानीय लोगों ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ देर के लिए कांके-पिठोरिया रोड को जाम कर दिया। बाद में जब हमने उन्हें आश्वासन दिया कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, तब उन्होंने जाम हटाया।” उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे कोई अन्य मकसद तो नहीं था, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

    Share:

  • "Even this much greed is not good", Akhilesh's taunt BJP on the treasure of the Banke Bihari Temple

    Sun Oct 19 , 2025
    Mathura: The treasure of Mathura’s world-famous Banke Bihari Temple was opened on Friday after 54 years. Both administrative officials and the temple’s sevayat Goswami were present during this operation, conducted under the direction of a high-powered committee. As soon as news of the temple’s treasure being opened spread, a huge crowd of devotees and locals […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved