मुंबई (Mumbai)। ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वह इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (citadel) को लेकर में हैं। तो दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति (nick jonas) और अमेरिकन सिंगर इंडियन कल्चर से काफी प्रभावित दिखते हैं। वह अपनी वाइफ के साथ मिलकर भारत के त्योहार भी मनाते हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू में निक ने बताया कि प्रियंका से शादी के बाद उन्होंने हिंदू धर्म के बारे में काफी कुछ सीखा। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनस जब बड़ी होगी तो उस पर दो धर्मों का प्रभाव होगा।
निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद पूरे भारत के जीजू बन चुके हैं। इंडिया आने के बाद उनको लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखता है। वह भी यहां की संस्कृति से काफी प्रभावित दिखते हैं। अब आर्मचेयर एक्सपर्ट विद डैक्स शेपर्ड के पॉडकास्ट पर निक ने कहा, मेरा ईश्वर के साथ एक गहरा और अर्थपूर्ण रिश्ता था। लेकिन जैसा कि मैंने एक किताब में पढ़ा था, ईश्वर ने एक के बजाय कई आकार ले रखे हैं। एक भारतीय महिला से शादी करके जो कि एक हिंदू है, मैंने उस धर्म और मत के बारे में बहुत कुछ सीखा जो कि प्रेरणा देने वाला है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved