मनोरंजन

Hrithik Roshan करेंगे गर्लफ्रेंड Saba Azad से शादी? पिता राकेश रोशन ने क्‍या कहा, जानिए

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं। उन्हें अक्सर पार्टियों और अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। अब कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

इस समय सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और सबा इसी साल नवंबर के महीने में शादी करेंगे। फैंस फिर हैरान हो रहे हैं कि क्या सच में सबा और ऋतिक शादी करने जा रहे हैं या ये सब अफवाहें हैं। अब इस पर राकेश रोशन ने अनभिज्ञता जताई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)


सूत्रों के अनुसार, उन्होंने इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश रोशन ने कहा, ”मुझे अभी इस बारे में पता नहीं है। मुझे लगता है कि उनके रिश्ते को समय चाहिए। मीडिया का क्या, दोस्ती हुई नहीं, शादी की खबरें शुरू हो जाती है, उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए। हालांकि रितिक बच्चे नहीं हैं, उनके ऊपर भी जिम्मेदारियां हैं।”



बॉलीवुड में इस समय ऋतिक रोशन और सबा आजाद की डेटिंग की चर्चा खूब चल रही है। कुछ दिनों पहले दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद सबा आजाद ऋतिक की फैमिली गेट टूगेदर में भी शामिल हुईं थीं। दोनों को करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में हाथ में हाथ डाले घूमते भी देखा गया था।

ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। हालांकि, 2014 में उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। उनके तलाक के फैसले से फैंस हैरान रह गए थे। इसके बाद ऋतिक पिछले कुछ महीनों से सबा को डेट कर रहे हैं। सबा एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। उन्हें कई बार साथ देखा गया है। एयरपोर्ट हो या फिर आउटिंग, सबा और ऋतिक हर जगह एक साथ जाते नजर आते हैं। तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।

Share:

Next Post

Shraddha Kapoor ने बताई शादी की डेट!

Mon Mar 6 , 2023
मुंबई (Mumbai)| लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) वर्तमान में प्रचार में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में, एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अभिनेत्री से उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया। श्रद्धा (Shraddha Kapoor) ने […]