मनोरंजन

टाइगर 3 अब आपको नजर आएंगे ऋतिक रौशन


मुंबई । बॉलीवुड (Bollywood) के माचो मैन ऋतिक रौशन ( Hrithik Roshan) फिल्म टाइगर 3 (Movie Tiger 3) में काम करते नजर आ सकते हैं। यश राज बैनर (Yash Raj Banner) तले बन रही फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान (Salman Khan) , कैटरीना कैफ (katrina kaif) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3 वर्ष 2012 में प्रदर्शित एक था टाइगर संस्करण की तीसरी कड़ी है।

इस फिल्‍म के बारे में बताया जा रहा है कि टाइगर 3 को मेकर्स रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की तर्ज पर बड़ा करने की कोशिश में है। टाइगर 3 में सलमान खान एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, शाहरुख खान की एंट्री टाइगर 3 में होगी।


इसके साथ ही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ-साथ मेकर्स सिल्वर स्क्रीन पर ऋतिक रौशन को भी लाने की तैयारी में है। यदि सबकुछ सही रहा तब शाहरूख और ऋतिक, टाइगर 3 में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

Share:

Next Post

सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल करिअप्पा का जानिए इंदौर से क्या है नाता, जानिए

Sat Jan 15 , 2022
नई दिल्ली। भारत में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस (Indian Army Day) के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा (Field Marshal KM Cariappa) भारत के पहले सेनाध्यक्ष नियुक्त हुए थे। उन्हीं की याद में हम इस दिन को सेना दिवस (Army Day) के रूप में याद […]