मनोरंजन

न‍हीं रही ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का मुंबई में निधन हो गया। वह 91 साल की थीं। बढ़ती उम्र की वजह से वह काफी समय से बिस्तर पर थीं। गुरुवार की दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली।। ऋतिक के पिता और निर्देशक राकेश रोशन(Rakesh Roshan) ने अपनी सास पद्मा रानी के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने इसे पूरे परिवार के लिए बेहद दुख भरा क्षण बताया। ऋतिक अपने नाना-नानी के बेहद करीब थे। उनके नाना जे ओम प्रकाश का निधन साल 2019 में हो गया था। जे ओम प्रकाश (Om Prakash) निर्माता-निर्देशक थे।



पिंकी रोशन ने शेयर की थी तस्वीर
रिपोर्ट के मुताबिक, पद्मा रानी का निधन बढ़ती उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं (health problems) की वजह से हुआ। वह पिछले दो साल से रोशन परिवार के साथ रह रही थीं। ऋतिक की मां पिंकी रोशन उनकी देखभाल करती थीं। पिंकी रोशन ने कई बार अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें वह हमेशा बेड पर ही दिखीं।


मुख्य फिल्में
जे ओम प्रकाश ने राजेश खन्ना की फिल्म ‘आप की कसम’ से डेब्यू किया। वह फिल्म के निर्देशक थे। इसके बाद उन्होंने ‘अपना बना लो’, ‘अपनापन’, ‘आशा’, ‘आदमी खिलौना है’ बनाई। जे ओम प्रकाश की प्रोड्यूस की हुई मुख्य फिल्में ‘आई मिलन की बेला’, ‘आस का पंछी’, ‘आए दिन बहार के’, ‘आंखों आंखों में’ और ‘आया सावन झूम’ के है। 93 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।

Share:

Next Post

मूसेवाला मर्डर मामले में पेट्रोल पंप की रसीद बनी बड़ा सुराग, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्‍या की गुत्‍थी

Fri Jun 17 , 2022
पंजाब । सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala Murder) में इस्तेमाल की गई गाड़ी से मिले एक छोटे से सुराग (clue) ने पंजाब पुलिस (Punjab Police) को मर्डर से जुड़ी घटनाओं का खुलासा करने में मदद की। जिसके कारण मुख्य साजिशकर्ता लॉरेंस बिश्नोई सहित 10 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया। जांचकर्ताओं ने गुरुवार को […]