आचंलिक

राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा से कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत : विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव

विदिशा। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम 7 बजे माधवगंज चौराहे पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिलाकारी विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने जोरदार नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिलाकारी ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम बदलाव के संकेत है। कर्नाटक में भाजपा ने जनमत से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को धनबल से खरीद कर अपनी सरकार बनाई भी लेकिन जनता ने भाजपा को लोकतंत्र के चीरहरण का करारा जबाव दिया है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस विदिशा जिले की पांचों सीटों पर जीत का परचम फहराएगी ओर मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।



विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने कहा कि 2014 से ही भाजपा जनता के मूलभूत मुद्दों से ध्यान हटाकर सांप्रदायिक धु्रवीकरण कर चुनाव जीतती आ रही थी। राहुल गांधी जी की भारत जोडो यात्रा ने इस देश के युवाओं की सोच में बदलाव पैदा किया है, कर्नाटक चुनाव परिणाम से यही संदेश मिलता है कि धर्म ओर धार्मिक कट्टरता के आधार पर चुनावी राजनीति इस देश की जनता को स्वीकार नही है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अब्दुल रहमान फारुखी,पंकज जैन, नंदकिशोर शर्मा, बावूलाल वर्मा,महेंद्र यादव,रतन सिंह यादव,रईस अहमद कुरैशी, मेहमूद कामिल,जिनेश जैन, अजय कटारे, नरेंद्र रघुवंशी, दीवान किरार, राजेश दुबे,सुजीत देवलिया,रामराज दांगी,अमित सोनी, वैभव भारद्वाज, संयोग जैन आदि ने संबोधित करते हुए कांग्रेस की प्रचंड जीत का श्रेय सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ओर राहुल गांधी को दिया।

Share:

Next Post

सामाजिक प्रेरणा के रूप में कुलश्रेष्ठजी हमेशा हमारे बीच रहेंगे-नागर

Sun May 14 , 2023
उज्जैन। जब-जब उज्जैन के शैक्षणिक इतिहास को लिखा जाएगा, जब-जब उज्जैन में सामाजिक कार्यों के इतिहास को निकाला जाएगा। तब-तब कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाएगा। कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ जी ने जो कार्य किए हैं वह उनकी प्रेरणा के रूप में हमेशा जीवंत रहेंगे। यह बात वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम […]