देश राजनीति

हम ट्वीट नहीं, सड़कों पर उतरकर संघर्ष करते हैं : पप्पू यादव

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि मैं और मेरा गठबंधन पीडीए घरों में बैठकर ट्वीट-ट्वीट नहीं खेलते, बल्कि सड़कों पर उतरकर संघर्ष करते हैं।

यादव ने कहा कि बिहार 30 साल से ठगा हुआ महसूस कर रहा है और हमलोगों का गठबंधन पीडीए सबको सम्मान देकर चलने वाला है। उन्होंने कहा कि एनडीए या विपक्षी गठबंधन में छोटे दलों को सम्मान नहीं दिया जाता। उन्होंने याद दिलाया कि लालू प्रसाद ने कैसे वामपंथी दलों से गठबंधन किया और उनकी पार्टी को टुकड़ों में बांट दिया। जिस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामविलास पासवान के बारे में रवैया अपनाया है, वह राजनीति का दुर्भाग्य है।

उन्होंने विपक्षी गठबंधन से जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा के अलग होने पर कहा कि कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि वह उनकी हिफाजत करती, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी और रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के लिए पीडीए का दरवाजा खुला है। वे मुख्यमंत्री बनें मगर बिहार बनाने में पीडीए के साथ आएं। इस अवसर पर अर्जक अधिकार दल, आजाद भारत पार्टी, इंडियन बिजनेस पार्टी, शोषित समाज पार्टी, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी, पिछड़ा समाज पार्टी और भारतीय संगम पार्टी ने भी पीडीए को समर्थन देने की घोषणा की। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या पर विजयवर्गीय ने भरी हुंकार : 2021 में बनेगी भाजपा सरकार

Mon Oct 5 , 2020
कोलकता। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से शरीर के किसी भाग में फुंशी-फोड़ा हो जाता है, तो पूरे शरीर को कष्ट देता है। उसी तरह से बंगाल देश की प्रगति में फोड़ा है। इसे ठीक करने […]