बड़ी खबर

मुंबई में मानवता हुई शर्मसार, पहले बेटी ने की मां की हत्या, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर घर में ही छिपाए

मुंबई (Mumbai) । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (financial capital mumbai) के लालबाग में बीते दिनों मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया था। एक बेटी ने अपनी मां की हत्या कर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े करके घर में ही छुपा दिया था। अब इस हत्याकांड (carnage) में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रिंपल जैन नियमित रूप से टीवी पर क्राइम पेट्रोल देखा करती थी। पुलिस ने यह भी दावा किया कि मां की हत्या कर शवों को काटने का विचार उसे यहीं से आया। हालांकि, आपको बता दें कि मौत के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट (post mortem report) का इंतजार है।

मुंबई पुलिस ने वीना जैन की कथित के मामले में अब तक छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने अब तक वेंडर, सेल्समैन और इब्राहिम कसम बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की है। इसी बिल्डिंग में 55 साल की वीना जैन अपनी 23 साल की बेटी रिंपल के साथ रहती थीं।


पुलिस ने कहा कि बयानों से ऐसा लगता है कि वीना जैन की मृत्यु 27 दिसंबर को हुई थी। इसी दिन वह बिल्डिंग की पहली मंजिल से नीचे गिर गई थी। कालाचौकी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “उन्हें उसी इमारत में रहने वाले दो होटल कर्मचारियों की मदद से घर ले जाया गया था।”

पुलिस ने यह भी बताया कि रिंपल ने 27 दिसंबर को ही फिनाइल और रूम फ्रेशनर खरीदा था। पुलिस को रिंपल के घर से मार्बल काटने वाली मशीन भी मिली थी।

रिंपल ने 12वीं क्लास में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। 20 साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। रिंपल ने अपनी मां की हत्या के आरोपों को सिरे से खारिज दिया है। उसने कहा कि गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। उसने पुलिस को बताया कि गिरने से उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

मुंबई पुलिस ने इस केस में पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को लेकर आई। वह पास के ही एक सैंडविच स्टॉल में काम करता था। ऐसा कहा जा रहा है कि वहॉ रिंपल के संपर्क में रहता था। हालांकि पुलिस को पूछताछ के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और उसे छोड़ दिया।

पुलिस का आरोप है कि रिंपल ने अपनी मां की हत्या की और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने महीनों तक घर पर छिपा कर रखा। कालाचौकी पुलिस (Kalachowki Police) को उसकी मां का सड़ा हुआ धड़ एक अलमारी में प्लास्टिक की बोरी में मिला। शरीर के अंगों को काटने के बाद बाथरूम में पानी के ड्रम में भी रखा गया था। पुलिस को घर से एक इलेक्ट्रिक मार्बल कटर मशीन और एक दरांती भी मिली है। पुलिस को संदेह है महिला के अंगों को काटने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया है।

Share:

Next Post

राहुल गांधी ने नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस को कराया घंटों इंतजार, जानें क्या है मामला

Sat Mar 18 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। नोटिस देने गई दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने घंटों इंतजार कराया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जनवरी में श्रीनगर (Srinagar) में अपनी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी ने अपने भाषण में यौन उत्पीड़न के […]