मध्‍यप्रदेश

मध्यप्रदेश के इस जिले में सैकड़ों किसानों ने किया चक्का जाम, जानिए वजह

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले (Damoh district of Madhya Pradesh) में शनिवार को सैकड़ों किसान डीएपी खाद (dap compost) न मिलने से आक्रोशित हो गए और दमोह-सागर स्टेट हाईवे (Damoh-Sagar State Highway) पर तीन गुल्ली के समीप सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी (shouting slogans) की। किसान कई दिनों से खाद के लिए भटक रहे हैं, पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। अब किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों का कहना था कि विपणन संघ की गोदाम में दो-दो दिन तक वे लोग भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं और अधिकारी अगले दिन खाद देने की बात करते हैं।

किसान सुबह 11 बजे हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही दमोह तहसीलदार विकास अग्रवाल और सीएसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया तब जाकर धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। जाम करीब दो घंटे चला, जिससे वाहन चालक परेशान हुए।


दमोह तहसीलदार विकास अग्रवाल और सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि किसानों से बात की गई है। इसके बाद खाद वितरण से जुड़े अधिकारियों से भी चर्चा की गई। अधिकारियों को बताया गया है कि यदि खाद उपलब्ध है तो नियम अनुसार वितरित की जाए और यदि खाद नहीं है तो किसानों से स्पष्ट बताया जाए। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसान मान गए और विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया। दोपहर करीब एक बजे किसानों ने अपना धरना, प्रदर्शन समाप्त किया।

Share:

Next Post

भोपाल में क्राइम ब्रांच ने जब्त किया 70 क्विंटल नकली मावा

Sat Oct 8 , 2022
भोपाल। क्राइम ब्रांच (crime branch) ने भोपाल बैरिसया रोड (Bhopal Bairisaya Road) पर शनिवार सुबह 6 बजे 60 से 70 क्विंटल नकली मावा जब्त किया है। नकली मावे की गाड़ी (fake goat car) ग्वालियर से भोपाल में व्यापारियों (merchants in bhopal) को बेचने आ रही थी। क्राइम ब्रांच ने नकली मावा परिवहन कर ला रहे […]