अज्ञात कारणों से हुई महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जबलपुर। मंझौली थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम सुहजनी से एक व्यक्ति रक्षा बंधन पर्व पर अपनी बहन को ले जाने के लिये शहर आया हुआ था, वहां घर पर उसकी पत्नि ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि महिला को काफी दिनों से पेट में तकलीफ थी, हालांकि पुलिस ने उक्त मामले में आवश्यक कार्रवाई मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि सुहजनी निवासी 35 वर्षीय सूरज बेन बीते दिवस अपनी बहन को रक्षाबंधन पर्व पर घर ले जाने के लिये शहर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नि 30 वर्षीय शांतिबाई व अन्य परिजन थे। सूरज जब शहर से वापस लौटा तो उसके घर पर भीड़ लगी हुई थी और परछी पर उसकी पत्नि शांति बाई मृत पड़ी हुई थी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतिका पेट दर्द से पीडि़त थी, हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा क्षेत्र की घटना जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्रातंर्गत अमखेरा कुदवारी में निवासरत् एक अस्पताल के गॉर्ड के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर व 40 हजार की नगदी पार कर दी। ड्यूटी से लौटे गॉर्ड ने जब आलमारी खुली देखी तो उसके होश उड़ गये। जिसके बाद मामले […]
जबलपुर। एक सास और जेठानी ने मिलकर बहु को मिट्टी तेल डालकर जला दिया, गनीमत रहीं कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त पीडि़ता के भाई और जीजा उसके घर आये हुए थे। जिस पर महिला की आग को बुझाया गया और उसे जबलपुर निजी अस्पताल में लाकर उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। […]
जबलपुर। खमरिया थानांतर्गत (under khamaria police station) ग्राम घाना के गोकुलनगरी निवासी सस्पेंड होमगार्ड कर्मी (suspended home guard personnel) ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण को जाँच में लिया है। खमरिया थाना प्रभारी निरूपा पाण्डेय ने बताया कि ग्राम घाना के गोकुलनगरी निवासी राजकुमार पासी (38) […]
परिजनों का आरोप- एफआईआर करने में पुलिस करती रही आनाकानी जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में बीते दिवस भाजपा नेता के कार्यालय में उस दौरान सनसनी व्याप्त हो गई जब भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा ने देवकी ठाकुर नामक महिला पर गोली चला दी। महिला की हालत गंभीर है और वह अभी मेट्रो अस्पताल में उपचाररत […]