भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मनमर्जी का दहेज नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से किया अप्राकृतिक कृत्य

भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला के साथ मनमर्जी का दहेज नहीं मिलने से नाराज पति ने अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दहेज प्रताडऩा और अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।



पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय पीडि़ता भोपाल जिले की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी फ रवरी 2021 में बैरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। पीडि़ता का पति इलेक्ट्रिक का कार्य करता है। थाना प्रभारी केएन भारद्वाज ने बताया कि शादी के तीन महीने बाद से ही दहेज के लिए पति उसे प्रताडि़त करने लगा था। कोरोना संक्रमण के कारण पति का काम ठीक से नहीं चल रहा था। वह नवविवाहिता पर मायके से दहेज में पैसे लाने के लिए दबाव बना रहा था। वह पैसे खुद की इलेक्ट्रिक सामान की दुकान खोलने के बहाने मांग रहा था। पीडि़ता ने जब मायके से पैसे लाने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने उसे प्रताडि़त करने के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना भी शुरू कर दिया। आए दिन की प्रताडऩा से तंग आकर पीडि़ता ने मायके वालों से मदद मांगी। मायके वालों के समझाने के बाद मामला कुछ दिन शांत रहा। लेकिन आरोपी फि र से उसे प्रताडि़त करने लगा, प्रताडऩा के बाद आरोपी ने मारपीट कर उसे ससुराल से मायके भेज दिया। पीडि़ता फि लहाल मायके में रह रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।र सूचनाओं के आधार पर बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी।

Share:

Next Post

अपराधों का खात्मा करने सड़कों पर उतरे अधिकारी

Sun Feb 6 , 2022
एक हजार पुलिस जवानों के साथ रात भर शहर की सड़कों पर की गई चैकिंग भोपाल। राजधानी में अपराधों का खत्मा करने के लिए भोपाल पुलिस के तमाम अधिकारी कर्मचारी बीती रात सड़कों पर उतरे। एक हजार जवानों के साथ शहर में सौ से अधिक स्थानों पर पाइंट लगाकर चैकिंग की गई। बदमाशों की धरपकड़ […]