img-fluid

हैदराबाद में सरोगेसी और स्पर्म तस्करी का भंडाफोड़, डॉक्टर समेत दस लोग गिरफ्तार

July 28, 2025

नई दिल्‍ली । तस्करी तो आपने कई तरह सुनी होगी, लेकिन हैदराबाद (Hyderabad) से सटे शहर सिकंदराबाद (Secunderabad) में जिस तस्करी का खुलासा हुआ है उसके बारे में सुनकर चौंक जाएंगे। यहां पर सरोगेसी और स्पर्म तस्करी (Surrogacy and sperm trafficking) के एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में डॉक्टर समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में रेजिमेंटल बाजार स्थित यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर पर छापा मारा था। यहां से सेंटर की मैनेजर डॉक्टर नर्मता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह छापेमारी एक कपल की शिकायत पर की। इस कपल ने इस सेंटर की मदद से सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा किया था। हालांकि बाद में जब उन्होंने डीएनए टेस्ट कराया तो गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद पूरा मामला पुलिस में पहुंच गया।

पैरों तले खिसक गई जमीन
जानकारी के मुताबिक यह कपल राजस्थान का था। अब यह लोग सिकंदराबाद में ही रहते हैं। इस कपल के मुताबिक उन्होंने पिछले साल सरोगेसी की प्रक्रिया के लिए क्लीनिक को 35 लाख रुपए दिए थे। बताया जाता है कि बच्चे के जन्म के लिए एक महिला को विखापत्तनम से हैदराबाद फ्लाइट के जरिए लाया गया था। डॉक्टर नम्रता पर आरोप है कि उन्होंने कपल को यकीन दिलाया कि इस महिला से पैदा होने वाला बच्चा उनका ही सरोगेट बेबी है। जब बच्चे का जन्म हुआ तो दोनों ने डॉक्टर नम्रता से सरोगेट मदर से डीएनए वेरिफिकेशन के लिए कहा। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद डॉक्टर नम्रता टाल-मटोल करती रहीं। इसके बाद पति-पत्नी ने दिल्ली में खुद से डीएनए टेस्ट कराया। इसका रिजल्ट आने के बाद दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चे उनके साथ कोई जेनेटिक लिंक नहीं मिला।


शिकायत की तो गायब हो गई डॉक्टर
जून में डीएनए रिपोर्ट आने के बाद कपल डॉक्टर नम्रता के पास शिकायत लेकर पहुंचा। इस पर डॉक्टर ने गड़बड़ी की बात मानी साथ ही मामला सुलझाने का आश्वासन दिया। लेकिन उसके बाद वह गायब हो गईं। आखिर कपल को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान कर्मचारियों से पूछताछ की गई। कई अहम दस्तावेजों को जब्त किया गया और स्पर्म सैंपल्स को फॉरेंसिक जांच के लिए सील कर लिया गया।

पैसों का लालच देकर बनाते थे सरोगेट मदर
हैदराबाद नॉर्थ जोन की डिप्टी कमिश्नर रश्मि पेरुमल ने कहा कि यह लोग गरीब महिलाओं को पैसों का लालच देकर सरोगेट मदर बनाते थे। उन्हें दूसरे प्रदेशों से यहां लाया जाता था। जांच में रैकेट के नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि यह क्लीनिक बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों से स्पर्म कलेक्ट करता था और ले आता था। इन राज्यों में गुजरात और मध्य प्रदेश के नाम शामिल हैं। इसके अलावा यह सेंटर बिना लाइसेंस वाले इंडियन स्पर्म टेक के साथ जुड़कर भी काम कर रहा था। फिलहाल कुछ लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

  • ऑस्ट्रेलियाई सांसद पुरुषों के साथ बलात्कार के मामले में दोषी करार

    Mon Jul 28 , 2025
    शिडनी। ऑस्ट्रेलिया के एक सांसद (Australian MP) को पुरुषों के साथ बलात्कार (Rape of Men) करने के आरोप में दोषी करार दिया गया है। न्यू साउथ वेल्स के कियामा से सांसद 44 वर्षीय गैरेथ वार्ड के ऊपर आरोप था कि उन्होंने दो साल के अंदर एक नाबालिग और एक वयस्क व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved