देश राजनीति

मेरी भी 18 साल की बेटी हैः प्रियंका गांधी


नोएडा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की घटना के बाद देशभर में गुस्सा है। कांग्रेस की ओर से लगातार यूपी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस की घटना को लेकर यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दोनों नेता DND से होते हुए ताज एक्सप्रेस वे के जरिए हाथरस के लिए रवाना हुए, लेकिन ग्रेटर नोएडा के पास ही उनके काफिले को रोक लिया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी की ओर से यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर गुस्सा चढ़ता है, मेरी 18 साल की बेटी है। हर महिला को गुस्सा चढ़ना चाहिए। हमारे हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि अंतिम संस्कार परिवार के बिना हो।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार है, हर रोज प्रदेश में रेप की घटनाएं हो रही हैं। सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। आप हिंदू धर्म के रखवाले हैं, आपने ये स्थिति बना दी है कि एक पिता अपनी बेटी की चिता नहीं जलवा पा रहे हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस काफिले के साथ हैं और पैदल ही मार्च की अगुवाई कर रहे हैं। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं को गुरुवार दोपहर को डीएनडी पार करते हुए यूपी में घुसे, लेकिन बाद में सभी के काफिले को रोक दिया गया था। गौरतलब है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस पहुंचने से पहले ही जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है, साथ ही धारा 144 लगा दी गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से भी हाथरस की सीमा पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

Share:

Next Post

महामारी के अंधकार में गांधीजी के विचारों की ज्योति

Thu Oct 1 , 2020
– प्रो. दिनेश सिंह इन दिनों समूचा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। उससे निपटने की व्यापक कोशिश हो रही है। लेकिन किसी के हाथ कुछ ठोस समाधान लगा नहीं है। इस वजह से उहापोह का माहौल है। तो इस संकट निकलने के लिए अतीत में झांकना होगा और उन महान व्यक्तियों के तौर-तरीकों […]