
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने जेल से बाहर आकर सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. अन्ना हजारे (anna hazare) ने केजरीवाल के फैसले पर कहा, ‘मैंने राजनीति में न जाने को कहा था. कई बार मैंने राजनीति में जाने के बजाय समाज सेवा के लिए कहा लेकिन केजरीवाल के दिल में अलग ही था. आज जो होना था वह हो गया.’
अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने तो पहले ही कई बार बोला था. राजनीति में नहीं जाना. समाज की सेवा करो. बहुत बड़े आदमी बनोगे. कई साल हम लोग साथ में थे. उस टाइम पर मैं बार-बार कह रहा था कि राजनीति में नहीं जाना. समाज सेवा अपने जीवन में आनंद देती है. उस आनंद में डूबे रहो लेकिन उनके दिल में अलग ही था और आज जो होना था वो हो गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved