बड़ी खबर

‘मैं हर महीने मंदिर जाता हूं, पर भाजपा..’, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस का BJP पर वार

नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसी ऐतिहासिक दिन को नवनिर्मित मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। इस मौके पर तमाम हस्तियों को कार्यक्रम में आने का न्योता मिला है। हालांकि, कांग्रेस के अलावा भी विपक्ष के कई नेताओं ने निमंत्रण को ठुकरा दिया है। कांग्रेस के आधिकारिक एलान के बाद देश की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस को राम विरोधी पार्टी करार देते हुए हमला किया। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार कर पूछा कि भाजपा का आजादी या आजादी के बाद क्या योगदान रहा। सबसे पुरानी पार्टी ने कहा भाजपा भगवान का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं।


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मची राजनीतिक रार पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा ने इस देश के लिए किया क्या है? वे सिर्फ राहुल गांधी, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी को निशाना बना रहे हैं। हमारी पार्टी के लोगों ने इस देश के लिए अपनी जान दी है। इंदिरा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी ने अपना पूरा जीवन इस देश की सेवा में लगा दिया। आजादी और आजादी के बाद भाजपा के लोगों का क्या योगदान है? उन्होंने क्या बलिदान दिया है?

वेणुगोपाल ने आगे कहा, ‘कांग्रेस एक सुंदर कथा के साथ एक सुंदर पार्टी है। हम हर किसी और हर धर्म का सम्मान करते हैं। कांग्रेस पार्टी भगवान में बहुत आस्था रखती है। व्यक्तिगत रूप से, मैं एक आस्तिक हूं। मैं हर साल सबरीमाला मंदिर जाता हूं। हर महीने, मैं गुरुवयूर मंदिर जाता हूं। मेरा भगवान लोगों को एकजुट करने के लिए है। मैं सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने में विश्वास नहीं रखता हूं। ये लोग भगवान का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे आस्तिक नहीं हैं। वे भगवान का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं।’

Share:

Next Post

मुंबई एयरपोर्ट की व्यवस्था पर भड़कीं Radhika Apte

Sun Jan 14 , 2024
मुंबई (Mumbai) एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राधिका (Radhika Apte) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में शेयर की गई इंस्टाग्राम पोस्ट में राधिका ने मुंबई एयरपोर्ट पर […]