देश

जरूरत पड़ी तो मैं भी बंदूक उठाऊंगीःऋचा दुबे


विकास दुबे की पत्नी ने कहा- जिसने जैसा किया उसको सजा मिलेगी
कानपुर। कानपुर के भौंती में विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसका भैरव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस अंतिम संस्कार में शामिल हुई विकास दुबे की पत्नी ने मीडिया पर राजनीति करने का आरोप लगाया। मीडिया के लोगों ने विकास की पत्नी से पूछा कि विकास ने कत्ल नहीं किए थे क्या। विकास की पत्नी ने कहा- करेगा तो, तू कौन होता है बोलने वाला। ऋचा ने ये भी कहा कि जिसने गलती करी उसे सजा मिलेगी, ये मैं कह रही हूं। जरूरत पड़ेगी तो बंदूक भी उठाऊंगी।
कानपुर के भैरव घाट पर विकास दुबे के अंतिम संस्कार के वक्त उसकी पत्नी ऋचा दुबे ने मीडिया के लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई। श्मशान घाट पर परिवार से बात करने पहुंचे मीडिया के लोगों ने जिस वक्त ऋचा से सवाल किए वह पत्रकारों पर भड़क गई। इसी दौरान मीडिया ने कुछ और सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन विकास की पत्नी ने मीडिया पर भड़कते हुए कहा- पहले मरवाते हो फिर मुंह चलाने आते हो।
रोते और चिल्लाते हुए ऋचा ने मीडिया के लोगों पर जमकर गुस्सा उतारा लेकिन ये भी कहा कि उसके पति ने गलती की थी और पुलिस ने जो किया वो सही किया। ऋचा ने मीडिया के लोगों से ये जरूर कहा कि वो अपने घर वापस चले जाएं। मीडिया के लोगों ने भैरव घाट पर ऋचा से कहा कि क्या विकास दुबे ने गलती की थी? इसके जवाब में ऋचा ने चिल्लाते हुए हां में जवाब दिया। अगले ही पल मीडिया के बीच से एक और सवाल पूछा गया- उसके साथ सही हुआ? ऋचा ने कहा- हां सही हुआ।
ऋचा को विकास के एनकाउंटर से पहले पुलिस की हिरासत में रखकर पूछताछ भी की गई थी। विकास दुबे के एनकाउंटर के वक्त विकास की पत्नी और बेटे को पुलिस ने छोड़ दिया था। विकास दुबे की पत्नी को रिहा करते हुए पुलिस ने कहा था कि उसका विकास के अपराध में कोई हिस्सा नहीं है और परिवार के लोग निर्दोष हैं।

Share:

Next Post

यूपी में तीन दिनों का लॉकडाउन शुरू, जानिए क्या-क्या नियम होंगे लागू

Sat Jul 11 , 2020
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया था। यूपी में तीन दिनों का लॉकडाउन लागू हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने बॉर्डर पर नाकेबंदी करनी शुरू कर दी है। गाजियाबाद और नोएडा में पुलिस ने रात 10 […]