बड़ी खबर

यूपी में तीन दिनों का लॉकडाउन शुरू, जानिए क्या-क्या नियम होंगे लागू

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया था। यूपी में तीन दिनों का लॉकडाउन लागू हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने बॉर्डर पर नाकेबंदी करनी शुरू कर दी है। गाजियाबाद और नोएडा में पुलिस ने रात 10 बजे के बाद कई वाहनों को रोककर चेक करना शुरू किया है। हालांकि फिलहाल उनको हिदायत देकर छोड़ा जा रहा है। पुलिस ने राज्य के ने अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी भी कर दी है।

जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद

  • लॉकडाउन के दौरान राज्य के सभी ऑफिस, दुकान, बाजार, मंडी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि धार्मिक स्थल, अस्पताल और जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी।
  • तीन दिनों के लॉकडाउन में इस दौरान रेलवे और फ्लाईट का संचालन भी जारी रहेगा। इस दौरान पूरे यूपी में सफाई एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
  • सरकार ने यह भी कहा है कि ग्रामीण इलाकों के औद्योगिक कारखाने भी खुले रहेंगे। वहीं शहरी इलाकों में जरूरी उद्योगों को छोड़कर सभी बंद रहेंगे। इन प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू कराया जाएगा।
  • वहीं लॉकडाउन में मालवाहक वाहनों की आवाजही पर कोई रोक नहीं होगी। वहीं, राष्ट्रीय और राज्य हाइवे पर वाहनों के आवागमन भी जारी रहेगी। रेलवे पर किसी तरह का राज्य में कोई पाबंदी नहीं होगी।
  • यूपी राज्य सड़क परिवहन की बसें चलना जारी रहेंगी। घरेलू हवाई सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब भी रोक जारी है।
  • आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य और मेडिकल सेक्टर से जुड़ी सेवा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह होती रहेगी। मेडिकल सेवाओं से जुड़े लोगों के आने-जाने पर भी किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
  • डोर-स्टेप डिलिवरी से जुड़े लोगों के आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप और ढाबे भी खुले रहेंगे। वहीं लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 32,362 मामले, 862 मौतें
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के आंकड़े 32,362 हो गये हैं। वहीं महामारी से मरने वाले लेागों की कुल संख्या बढ़कर 862 हो गई है। प्रदेश में इलाजरत मरीजों की कुल संख्या 10,373 है। इसके अलावा अब तक 21,227 मरीज पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं। उप्र में अब तक कुल 32,362 लोग संक्रमित हुए हैं ।

राज्य में इस समय आइसोलेशन वार्ड में 9,983 लोगों को रखा गया है। इसके अलावा पृथक-वास में इस वक्त 4,160 लोग रखे गए हैं, जिनके नमूने लेकर उनकी जांच कराई जा रही है।राज्य में अब तक 10 लाख 36 हजार नमूनों की जांच की गई है।

Share:

Next Post

मुंबई के बोरीवली में शांपिंग सेंटर में लगी आग

Sat Jul 11 , 2020
मुंबई। मुंबई के बोरीवली पश्चिम में एक शॉपिंग सेंटर में आज सुबह लेवल 4 की भयानक आग लग गई। घटनास्थल पर 14 दमकल गाड़ियां और पुलिस मौजूद है। अग्निशमन अभियान अभी भी जारी है। आग को बेसमेंट पर रोक कर रखा है। कुछ देर में आग पर काबू पाया जा सकता है। चीफ फायर ऑफिसर […]