img-fluid

बहू से कही एडजस्ट करने की बात तो क्या चलेगा केस? SC ने दिया फैसला

May 26, 2026

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के एक मामले में सोमवार को अहम फैसला सुनाया. शीर्ष अदालत ने कहा कि सिर्फ दावों के आधार पर पति के रिश्तेदारों यानी ससुराल वालों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता. इसके लिए ठोस सबूत होना चाहिए. इसी के साथ कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न और धारा 498ए के तहत दायर मामले को रद्द कर दिया. जस्टिस संजय करोल और जस्टिस नोंगमेइकापम कोटिश्वर सिंह ने कहा कि सिर्फ दावे और छोटे-मोटे आरोप लगाकर पूरे परिवार को कोर्ट में नहीं घसीटा जा सकता.

दरअसल, पूरा मामला मध्य प्रदेश के गुना का है. एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया था. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ससुराल वालों के खिलाफ चल रहे इस केस को रद्द करने से मना कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के उस आदेश को रद्द कर दिया और ससुराल वालों के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही को पूरी तरह खत्म कर दिया.


  • महिला (शिकायतकर्ता) की शादी नवंबर 2019 में हुई थी. जनवरी 2023 में महिला ने मध्य प्रदेश के गुना में अपने पति और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, धारा 34 और दहेज अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत शिकातय दर्ज कराई. उसने आरोप लगाया कि शादी के समय नकद, गहने और घरेलू सामान के रूप में भारी मात्रा में दहेज दिया गया था और बाद में उसे उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. इसके अलावा उससे और दहेज की मांग की गई. घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत भी तमाम आरोप लगाए.

    इनमें मानसिक उत्पीड़न, कैमरों से निगरानी, ​​​​आने-जाने पर प्रतिबंध और लाइसेंस प्राप्त गन से धमकियों के आरोप शामिल हैं. मामला हाई कोर्ट पहुंचा. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एफआईआर या घरेलू हिंसा अधिनियम की कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा के रिश्तेदारों के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोप सही हैं. इसके बाद ससुराल वालों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया और कहा कि इसमें कानून का दुरुपयोग किया गया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब पति-पत्नी के बीच वैवाहिक संबंध बिगड़ने लगते हैं तो गुस्से-कड़वाहट में अक्सर पूरे परिवार (ससुराल वालों) पर आरोप लगा दिए जाते हैं. निचली अदालतें ऐसे मामलों में पूरी सावधानी बरतें और बिना जांचे-परखे रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति न दें. कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता के द्वारा केवल यह आरोप लगाना कि परिवार के लोगों ने पति का समर्थन किया, हस्तक्षेप नहीं किया या सामंजस्य बिठाने की सलाह दी. इस तरह के मामलों में कानून का इस्तेमाल हथियार की तरह नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने कहा कि अगर ससुराल वालों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं, तो सिर्फ रिश्तेदार होने के चलते से उन पर केस नहीं चलाया जा सकता.

    Share:

  • अब और ज्यादा स्मार्ट होगी Creta, 2027 मॉडल में मिलेंगे 5 बड़े बदलाव

    Tue May 26 , 2026
    डेस्क: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी, हुंडई क्रेटा को अगले साल एक जनरेशनल अपग्रेड मिलने वाला है. वाहन निर्माता कंपनी ने नए मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है टेस्टिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहनों की कई तस्वीरों से कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं. आने वाली 2027 हुंडई क्रेटा एसयूवी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved