
नई दिल्ली: देश में डिजिटल पेमेंट यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई एक पॉपुलर तरीका है. UPI के जरिए पैसे भेजने और लेने से हमारा जीवन बहुत आसान हो गया है. किराना वाले से लेकर सब्जी वालों को लोग यूपीआई के जरिए पैसे देते हैं. अब दुनिया के कई देशों में भी यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल हो रहा है. हाल ही में कई बार यूपीआई सर्विस डाउन होने से लोगों को पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अगर आगे से आपको भी यूपीआई पेमेंट करने में दिक्कत आए तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हम आपको पेमेंट करने के लिए कुछ दूसरे ऑप्शन के बारे में बताएंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved