img-fluid

घर में सुख और समृद्धि चाहते है तो Dhanteras को न खरीदें ये वस्तुएं, हो सकती है हानी

November 09, 2020


नई दिल्ली। दीपावली के पांच दिनी त्यौहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन खरीददारी का विशेष महत्व रहता है। हर व्यक्ति कुछ न कुछ खरीदता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इन धातुओं को खरीदने से सालभर बरकत बनी रहती है। लेकिन यदि कुछ अन्य धातुओं और रंग का ध्यान नहीं रखा तो बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसे की हानी हो सकती है।
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस दीपावाली से पहले मनाई जाती है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए ये तो सभी को पता होता है, लेकिन क्या आपको पता है धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए, ये बहौत कम लोगों को पता होता है, इसलिए हम बता रहे है कि इस दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए।

स्टील की बजाए खरीदे कॉपर या तांबा
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा वर्षों पुरानी है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जा सकते हैं।

लोहे की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए
धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। कहते हैं कि इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने से राहु ग्रह की अशुभ छाया पड़ जाती है। राहु की नजर पड़ते ही घर में परेशानियां बढऩे लगती हैं।

नुकिली या धारदार वस्तुएं न खरीदें
धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए। न ही ऐसे चीजें खरीदें, जो नुकीली हो, उससे नुकसान हो।

मिरर लगी वस्तुएं
माना जाता है कि कांच का सामान का संबंध भी राहु ग्रह से होता है इसलिए धनतेरस के दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रंग का भी होता है महत्व
इस दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।

Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon Nov 9 , 2020
    उपचुनाव में सिलावट के खुले हाथ तुलसी सिलावट ने जिस तरह से उपचुनाव लड़ा है या कहे कि लड़वाया गया है, उससे उनके साथ रहने वाले भी आश्चर्यचकित हैं। भाजपा का चुनाव प्रबंधन जो कहता था, वे वही करते थे। इधर आदेश हुआ और उधर चिंटू को फोन गया। सारी व्यवस्थाएं हो जाती थीं। आखिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved