जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

सर्दियों में बीमारी से बचना है, तो इन पांच चीजों का करें सेवन


सर्दी का मौसम आते ही हमें अपनी सेहत की ज्यादा चिंता सताने लगती है, क्योंकि इस मौसम में बीमार होने का खतरा काफी ज्यादा होता है। हल्के सर्दी-जुकाम से शुरुआत होते हुए हमें कई गंभीर बीमारियां अपना शिकार बना लेती है। साथ ही इस मौसम में सबसे बड़ी चुनौती शरीर को गर्म रखने की होती है, जिसके लिए हम कई गर्म चीजों का सेवन भी करते हैं। लेकिन कई बार ये चीजें भी हमारे काम नहीं आ पाती। तो चलिए आपको उन खास चीजों के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से आपके शरीर को गर्माहाट भी मिल सकती है और आप बीमार होने से भी बच सकते हैं।

दरअसल, सर्दी के मौसम में जब तापमान गिरता है, तो हवा की गुणवत्ता खराब होती है और इसका सीधा असर हमारी इम्यूनिटी पर पड़ता है। इसलिए अगर आपको सर्दी में बीमारियों से बचकर रहना है, तो आप गुड़ और घी का सेवन कर सकते हैं। गुड़ और घी साइनस से पीड़ित मरीजों को और लाभ देता है और साथ ही शरीर को ठंड से बचाने में भी मदद करता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए ये सर्दियों में खांसी और सर्दी से बचाने में भी मदद करता है। वहीं घी कब्ज को रोककर शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है।



सर्दियों में मक्खन का सेवन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। मक्खन खाने से शरीर को आवश्यक वसा मिलती है। इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से काम करती है। जिन लोगों को विटामिन-डी की कमी होती है उन्हें भी मक्खन खाने से फायदा मिल सकता है। कुल्थी दाल गुर्दे की पथरी को रोकने के साथ ही सर्दियों में त्वचा और खोपड़ी को हाईड्रेटेड और पोषित रखने में भी मदद करती है। इसलिए सर्दियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है।
सर्दियों में बीमारी से दूर रहने और गर्माहाट लेने के लिए बाजरे का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। बाजरे में फाइबर, खनिज, पोटेशियम और मैग्नीशियम की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। इस मौसम में बाजरे की रोटियां खाना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है, जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है और शरीर का खून पतला रहता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए भी बाजरे का सेवन करना फायदेमंद होता है।

मक्के का सेवन करके भी सर्दियों में कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मक्के में बी-कॉम्पलेक्स विटामिन त्वचा, बाल, हृदय, मस्तिष्क और पाचन के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। मक्के की रोटी विटामिन-ए, सी, के, बीटा-कैरोटीन और सेलेनियम का एक अच्छा स्त्रोत है। ये सभी पोषक तत्व थायरॉयड ग्रंथि के कामकाज में सुधार लाने के साथ आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए मक्के का सेवन करना फायदेमंद होता है।

Share:

Next Post

राम मंदिर निर्माण के लिए दिग्विजय सिंह ने दिया इतने लाख रुपये का चंदा

Mon Jan 18 , 2021
भोपाल। दशकों पुराने बाबरी मस्जिद-राम जन्‍मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अयोध्‍या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) बनने का रास्‍ता साफ हो गया था। फैसले के बाद बकायदा राम मंदिर का मॉडल भी बन चुका है और काम भी शुरू हो चुका है। मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का […]