img-fluid

भीषण गर्मी में रहना चाहते है हेल्‍दी और सुरक्षित, तो इन 10 बातों का रखें खास ध्‍यान

April 21, 2026

नई दिल्‍ली। इस साल फरवरी में देश के कई हिस्सों में तापमान (temperature) में वृद्धि देखी गई है. तापमान में बढ़ोतरी को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले महीनों में भीषण लू की स्थिति पैदा हो सकती है. भारत (India) मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों ने गर्म कपड़ों को अलविदा कह दिया है. ‘हीटवेव’ को लेकर हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है. ताकि लोग भीषण गर्मी से खुद को सुरक्षित रख सकें. मंत्रालय ने हीटवेव (heatwave) के प्रभाव से बचे रहने के लिए कुछ जरूरी जानकारियां साझा की हैं, जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए, ताकि आप बढ़ते तापमान के प्रभाव से बचें रह सकें.


  • ऐसे करें ‘हीटवेव’ से अपना बचाव
    1. भीषण गर्मी (scorching heat) के दौरान ज्यादा प्रोटीन वाला खाना खाने और पकाने से बचें.

    2. तेज धूप में, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें.

    3. भले ही आपको प्यास नहीं लगी हो, फिर भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें.

    4. गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी, दही, लस्सी, छाछ के साथ-साथ फलों का जूस पिएं.

    5. ताजे फलों जैसे- ककड़ी, तरबूज, नींबू, संतरा का सेवन करें.

    6. हलके रंग के पतले और ढीले कॉटन के कपड़े पहनें.

    7. बाहर नंगे पैर जाने से बचें. बाहर निकलते या खुली धूप में जाते वक्त छाता, टोपी, तौलिया या किसी भी चीज से सिर को ढंकें.

    8. हीट स्ट्रेस के लक्षणों पर खासतौर से नजर रखें, जैसे- चक्कर, बेहोशी, मतली या उल्टी, सिरदर्द, जरूरत से ज्यादा प्यास लगना, गहरे पीले रंग का मूत्र, पेशाब में कमी, सांस की गति और दिल की धड़कन का बढ़ना.

    9. बच्चों और पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में अकेला छोड़ने से बचें, क्योंकि गाड़ी के अंदर का तापमान ज्यादा हो सकता है, जिससे खतरनाक स्थिति पैदा होने की संभावाना बढ़ सकती है.

    10. धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें और नियमित रूप से इसे लगाते रहें.

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य से पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं.

    Share:

  • सेहत के लिए बेहद लाभकारी है ये 5 हर्बल टी, स्‍ट्रेस दूर करने के साथ देती हे कमाल के फायदे

    Tue Apr 21 , 2026
    नई दिल्‍ली। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस या तनाव (stress or tension) होना आम बात है। काफी बिजी लाइफस्टाइल (Lifestyle) होने के चलते इंसान चैन की नींद भी नहीं ले पाता है। लेकिन कुछ प्राकृतिक उपायों को आजमाकर तनाव और टेंशन को छूमंतर किया जा सकता है। यह हर्बल ड्रिंक्स (Herbal Drinks) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved