बड़ी खबर व्‍यापार

आईएमएफ ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 5.9 फीसदी किया

-वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.3 फीसदी किया

नई दिल्ली (New Delhi)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) (International Monetary Fund (IMF)) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर (India’s economic growth rate) के पूर्वानुमान को घटा दिया है। आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 (Current financial year 2023-24) के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.1 फीसदी से घटाकर 5.9 फीसदी (Reduced from 6.1 percent to 5.9 percent) रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, इसके बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेजी से वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।


आईएमएफ ने मंगलवार को जारी अपने वार्षिक विश्व आर्थिक परिदृश्य में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ 5.9 फीसदी रहेगा। इसके साथ ही आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया है। इससे पहले जनवरी में 6.8 फीसदी विकास दर का अनुमान जताया गया था।

उल्लेखनीय है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर के संबंध में आईएमएफ का ताजा अनुमान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुमानों से कम हैं। रिजर्व बैंक का बीते वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर सात फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि एक अप्रैल से शुरू चालू वित्त वर्ष 2023-24 में विकास दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

कर्नाटक चुनावः भाजपा ने जारी की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची, 52 नए चेहरे मैदान में

Wed Apr 12 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly elections) के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली सूची (First list of 189 candidates) जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा नेता अरुण सिंह ने 189 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा […]