संत नगर। उपनगर में सीहोर नाका स्थित विसर्जन घाट को पितृ अमावस्या के दिन पितृ तर्पण दीपदान के लिए खोला जाए। इस संबंध में हिंदू संगठनों सहित कांग्रेस के पूर्व पार्षद अशोक मारण ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि जब सार्वजनिक पार्क तथा अन्य सार्वजनिक स्थल खोल दिए गए हैं तो तर्पण के लिए विसर्जन घाट क्यों बंद रखा गया है! संत गोरक्षा सेवा समिति के पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि आज दोपहर एक बजे समिति तथा मारुति नंदन संगठन के कार्यकर्ता अपने गुस्से का इजहार करने के लिए विसर्जन घाट पहुंचेगे। हिंदू संगठनों ने विसर्जन घाट पर ताले डालने पर नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि हिंदू अपने पितरों का तर्पण विसर्जन घाट पर नहीं करेंगे तो कहां पर करें ।सरकार विसर्जन घाट खोलकर गाइडलाइन के तहत लोगों को पितरों का तर्पण करने की अनुमति दी।
Share:Related Articles
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बोलीं… आदिवासियों के लिए घातक है जयस
उमा भारती के शराबबंदी अभियान में साथ देंगी भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जयस आदिवासी युवा शक्ति (जयस) को आदिवासियों के लिए घातक संगठन बताया है। भोपाल में गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- कांग्रेस ने विघटन का काम किया है। जयस आदिवासियों और वनवासियों के लिए […]
कल की तैयारी आज ही कर लें…
रविवार को टोटल लॉकडाउन, किराना दुकान से लेकर मिल्क पार्लर तक रहेंगे बंद भोपाल। कोरोना का कहर बढ़ता देख सरकार सचेत हो गई है। इसलिए राजधानी में कल टोटल लॉकडाउन रहेगा। शहर में किराना दुकान से लेकर मिल्क पार्लर तक बंद रहेंगे। इसलिए कल की तैयारी आज ही कर लें। वर्ना कुछ भी नहीं मिले्रा। […]
आरटीओ से समय पर नहीं मिल रहे वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड, लाइसेंस के आवेदन भी नहीं हो पा रहे
भोपाल। कोरोना काल में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के कामकाज और सेवाओं की रफ्तार भी सुस्?त हो गई है। आलम यह है कि लोगों को समय पर वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। सर्वर डाउन होने की वजह से परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन भी नहीं हो पा रहे हैं। वाहन […]