
इंदौर (Indore)। इंदौर के लसूडिया इलाके (Lasudia area) में रहने वाली एक नाबालिक ने चार दिन पहले एक बच्चे को सरकारी अस्पताल में जन्म दिया है। जिसके बाद से ही पुलिस उस नाबालिक के बयान नहीं कर पाई थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आज इस मामले में नाबालिक के बयान किए गए। जिसमें उसने बताया कि उसके घर के पास ही रहने वाले एक युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए थे, जिसके कारण वह गर्भवती हुई थी। फिलहाल इस मामले में लसुड़िया थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved