img-fluid

इन्दौर में एक्टिवा पर गांजे की खेप लेकर जा रही थीं मां-बेटी

June 13, 2025


क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पकड़ाईं, गाड़ी में रखा 6 किलो गांजा जब्त

इंदौर। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने मां-बेटी (mother and daughter) को गिरफ्तार किया। उनके पास से 6 किलो गांजा जब्त हुआ। ये दोनों एक्टिवा (Activa) से गांजे (ganja) की खेप बैग में लेेकर जा रही थीं। मां का पुराना रिकार्ड भी है।



डीसीपी क्राइम राजेशकुमार त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पुरानी महिला तस्कर एक्टिवा पर गांजे की खेप लेकर जा रही है। इस सूचना पर उनकी टीम ने महिला बल के साथ घेराबंदी की। इस दौरान चिमनबाग के पास से पुलिस ने संदिग्ध महिला और उसकी बेटी को रोका और तलाशी ली। उनके बैग से 6 किलो गांजा जब्त हुआ। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महिला का नाम मुन्नीबाई है और उसकी बेटी का नाम सोनाक्षी है। ये दोनों लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में रहती हैं। बताते हैं कि मुन्नीबाई को कुछ समय पहले भी पुलिस ने गांजे का साथ गिरफ्तार किया था। वह अपने घर से गांजा बेचती है। अब पुलिस पता लगा रही है कि वह गांजा किससे लेकर आती है और कहां-कहां बेचती है। ज्ञात रहे कि शहर में पिछले कुछ समय से नशे के कारोबार में लगातार महिलाएं पकड़ी जा रही हैं। पुलिस से बचने के लिए कुछ तस्कर जहां महिलाओं का उपयोग कर रहे हैं, वहीं कुछ महिलाएं खुद भी नशे का कारोबार कर रही हैं। पुलिस इस साल अब तक आधा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। एक महिला पर तो पुलिस पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर चुकी है।

Share:

  • जिलाबदर के घर पर पहुंचकर टीआई ने की मुनादी

    Fri Jun 13 , 2025
    इंदौर। जिलाबदर (banished from district) होने के बाद एक बदमाश (Rogue) के घर थाने के टीआई (TI) पुलिस की जीप लेकर खुद पहुंचे और उसको बाहर बुलाकर लाउड स्पीकर से उसके जिलाबदर होने की मुनादी की। अब तक 50 से अधिक बदमाशों को जिलाबदर किया गया है। कल परदेशीपुरा थाने के बदमाश आकाश उर्फ अक्कू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved