कोतवाली थाने में पीडि़ता के भाई व मां पर मामला दर्ज
भोपाल। नरसिंहपुर में एक किशोरी ने अपने सगे भाई पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी ने अपनी मां पर भी बदनामी का भय दिखाकर रिपोर्ट दर्ज कराने से रोकने का आरोप लगाया है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के भाई और मां के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया है। किशोरी का आरोप है कि भाई द्वारा शारीरिक शोषण के कारण वह एक बच्चे की मां बन चुकी है। कोतवाली थाना प्रभारी उमेश दुबे ने बताया कि युवती की शिकायत पर उसके सगे भाई और मां को आरोपी बनाया गया है। जिसमें दुष्कर्म के आरोपी एवं मां के खिलाफ धारा 376, 376(1)(2)(3), 176,190 एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुबे ने बताया कि मेडीकल जांच के अलावा डीएनए टेस्ट के लिए भी उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
तकरीबन रोजाना ही गाड़ियों के ब्रेक फेल होने से उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें आती रहती हैं। जरा सोचिए कि आप 80-100 किमी की रफ्तार पर ड्राइव कर रहे हों और आगे जा रहे वाहन से मात्र 10 मीटर की दूरी पर हों और अचानक ब्रेक लगाने पड़ जाएं और ब्रेक न लगें तो क्या […]
कांग्रेस में ही रहेंगे चौरसिया भोपाल। ग्वालियर में गोडसे समर्थक बाबूलाल चौरसिया को कांग्रेस में शामिल कराए जाने से पार्टी में उपजे विवाद का पटाक्षेप हो हो गया है। चौरसिया को लेकर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी थी। इससे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नाराज थे। खबर है कि अरुण […]
भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) की एक महिला ने पुराने रीति-रिवाजों को तोड़कर एक नई राह बनाई है। महिला ने बिना पार्टनर के ही मां बनने का फैसला लिया और स्पर्म डोनेशन के जरिए मां बनने का हिम्मत भरा फैसला कर एक नई राह बनाई है। उन्हें किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा जानिए। भोपाल में […]
23 प्रतिशत आबादी को साधने की कवायद भोपाल। मिशन 2023 के तहत सरकार सभी वर्गों को साधने में जुटी हुई है। सरकार का सबसे अधिक फोकस अनुसूचित जनजाति यानी आदिवासी वर्ग पर है। इस वर्ग को साधने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब इस वर्ग को 200 करोड़ रूपए […]