img-fluid

शिवपुरी में महिलाएं सड़क पर उतरी, शराब दुकानों में की तोड़फोड़, पुलिस-आबकारी टीम को दौड़ा दौड़ा कर खदेड़ा

September 10, 2026

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) में आबकारी विभाग की कथित निष्क्रियता पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, पुलिस-प्रशासन की टीम को भी खदेड़ा ! पिछोर, अमोला, बैरागढ़ और नरवर के थरखेड़ा के बाद गुरुवार को अमोलपठा और भौंती में भी शराब दुकानों के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान बोतलें फोड़ी गईं और दुकानों में तोड़फोड़ कर डाली।अमोलपठा में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ द्वारा पुलिस व आबकारी टीम को भी खदेड़ दिया ।

इधर शराब ठेकेदारों ने भी आबकारी विभाग पर गंभीर सवाल उठाते हुए लाइसेंस सरेंडर करने की बात कही है। ठेकेदारों का दावा है कि वे करीब 500 करोड़ रुपये का राजस्व देकर लाइसेंस पर दुकानें चला रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही तोड़फोड़ और असुरक्षा के चलते कारोबार करना मुश्किल हो गया है। उनके मुताबिक अब तक करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।


  • सागर जहरीली शराब कांड के बाद जिले में एक के बाद एक सामने आ रहे विरोध प्रदर्शनों ने आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब की शिकायतों पर कार्रवाई को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल बड़ा है—यदि शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती, तो क्या हालात यहां तक पहुंचते? हालांकि सवाल यह भी है कि अबैध शराब के नामपर लायसेंसी शराब दुकानों को कंही षड्यंत्र के तहत निशाना तो नही बनवाया जा रहा है।

    वहीं जिले में बिगड़ते हालातो के बाद आबकारी के जिला अधिकारी सौरभ दागोड़े मीडिया को आधिकारिक बयान देने के बजाए जिम्मेदारी से दूरी बनाते हुए कार्यालय छोड़कर चले गए वहीँ पुलिस के अधिकारी भी फिलहाल मीडिया के सामने अपना पक्ष नही रख रहे है। वहीं दिन प्रतिदिन हालत बिगड़ते नजर आ रहे है।

     

    Share:

  • MP: नोटिस का नहीं हुआ असर, तो प्रशासन ने लिया एक्शन, खाली कराए 18 सरकारी आवास!

    Thu Sep 10 , 2026
    दतिया। दतिया के राजघाट कॉलोनी में शासकीय आवासों पर सालों से जमे अशासकीय कब्जाधारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने पुलिस और नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर करीब 18 शासकीय आवास खाली करवाए। कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौजूद रहा। नोटिस के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved