भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

संतों के सम्मान में मुनिभक्त मैदान में

  • सोशल मीडिया पर संतों के खिलाफ बोलने वालों को रोकने बनेगा कानून

भोपाल। जैन संतों के सम्मान में रविवार को हजारों मुनिभक्त भोपाल में एकत्रित हुए। सभी ने एक स्वर से संतों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले योगेशचंद्र और उसके साथियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिनिधि के रूप में मंत्री गोविंद राजपूत को भेजा। राजपूत ने संतों के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की बात कही। दिगम्बर जैन मुनिधर्म रक्षा समिति ने भोपाल के दशहरा मैदान पर मुनिभक्त जागरण सम्मेलन का आयोजन किया था। इस आयोजन में हजारों लोग उत्साह से शामिल हुए। सम्मेलन में मुनि निन्दकों के खिलाफ चार प्रस्ताव पारित किये। मुनि निन्दकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिगम्बर जैन मुनिधर्म रक्षा समिति का गठन किया गया जिसका सर्व सम्मति से संयोजक रवीन्द्र जैन पत्रकार को बनाया गया। सम्मेलन में मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज इस युग के भगवान है। उनकी कठोर साधना ने सभी धर्म के मानने वालों को प्रभावित किया है। ऐसे संतों के बारे में आपत्तिजनक व मनगढ़ंत लिखने वाले पर एनएसए के तहत कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि वह जीवन को अंतिम सांस तक मुनि निन्दकों के खिलाफ लड़ाई लडेंगे। शर्मा ने बताया कि उन्होंने योगेशचन्द के खिलाफ भोपाल के कोतवाली थाने में अपनी ओर से एफआईआर दर्ज कराई है। सागर के भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन, पूर्व मंत्री राघव जी, पूर्व विधायक सुनील जैन, संकीर्ति जैन, ह्दयमोहन जैन, वीरेश सेठ, स्वतंत्र जैन, मनोहरलाल टोंग्या, नरेन्द्र जैन वंदना सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।

 

Share:

Next Post

कोरोना के कारण जिम्बाब्वे में सभी क्रिकेट गतिविधियां अस्थायी रूप से निलंबित

Mon Jan 4 , 2021
हरारे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण सरकार द्वारा घोषित नए लॉकडाउन प्रतिबंधों के मद्देनजर देश में सभी क्रिकेट गतिविधियों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। देश के खेल और मनोरंजन आयोग के एक बयान के अनुसार, जिम्बाब्वे में खेल संबंधी सभी गतिविधियों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया […]