मनोरंजन

न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह से ढाई घंटे चली पूछताछ, जानें पुलिस से क्या बोले एक्‍टर?

नई दिल्ली। न्यूड फोटोशूट मामले(nude photoshoot cases) में एक्टर रणवीर सिंह सोमवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए। रणवीर सिंह (Ranveer singh) सोमवार सुबह 7 बजे से लेकर 9.30 बजे तक चेम्बूर पुलिस स्टेशन में मौजूद थे और यहां पर उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया। बता दें कि रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (social media accounts) से भी पोस्ट कर दी थीं। इस फोटोशूट को लेकर देशभर में कई जगहों पर जोरदार विरोध देखने को मिला था।



नहीं पता था इतनी दिक्कत हो जाएगी
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रणवीर सिंह पुलिस पूछताछ के दौरान इस बात पर अड़े रहे कि वो तस्वीरें उन्होंने अपलोड नहीं की थीं। साथ ही रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि तस्वीरों से इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। बता दें कि रणवीर सिंह को पिछले हफ्ते समन किया गया था लेकिन उन्होंने कहा था कि उन्हें और वक्त चाहिए होगा।

पिछले महीने दर्ज हुई थी FIR
रणवीर सिंह ने कहा था कि वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स(professional commitments) को लेकर बिजी हैं और फिलहाल शहर से दूर हैं इसलिए उन्हें थोड़ा और वक्त दिया जाए। रणवीर सिंह सोमवार को फाइनली मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए और इस पूरे मामले पर अपना बयान दर्ज कराया। बता दें कि पिछले महीने चेम्बूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।

आफत बन गया न्यूड फोटोशूट
रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट जहां उनके लिए आफत का सबब बन गया वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मजे लिए गए। लोगों ने जमकर मीम्स बनाए और शेयर किए। बता दें कि कई NGOs ने रणवीर सिंह के खिलाफ सड़कों पर भी होर्डिंग लगाकर प्रदर्शन किया था और इसे मानसिक कचरा बताया था।

Share:

Next Post

आखिर क्यों मनाई जाती है हरतालिका तीज? पौराणिक कथा से जानें इसका महत्‍व

Tue Aug 30 , 2022
नई दिल्ली। सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं(maidens and unmarried girls) के सबसे बड़े पर्व में से हरतालिका तीज भी है। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज (Hartalika Teej) मनाई जाती है। ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती (Lord Shiva and Mother Parvati) से जुड़ा […]