auto उत्तर प्रदेश बड़ी खबर राजनीति

उप्र block chief election में भी BJP ने लहराया परचम, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी का दावा, भाजपा ने जीती 635 से अधिक सीटें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (ruling Bharatiya Janata Party (BJP) of Uttar Pradesh) ने जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी जीत का परचम (Victory in block chief election also) लहराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 825 में से 635 सीटें जीतने का दावा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।

प्रदेश की 825 क्षेत्र पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में 349 ब्लॉक प्रमुख पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। भाजपा ने इनमें 334 उम्मीदवार अपना बताया था। प्रदेश की बाकि 476 सीटों पर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना प्रारम्भ हुई।


साढ़े तीन बजे तक परिणाम आने शुरू हो गए थे। शाम 06 बजे तक सभी 476 जिला क्षेत्र पंचायतों में परिणाम आ गए। 648 क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव का पूरा परिणाम जारी नहीं हो सका था। लेकिन विभिन्न जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 825 में से 600 से सीटों पर भाजपा का कब्जा हो चुका था।

प्रदेश प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी भी करीब 90 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। हालांकि पार्टी ने 100 सीटों पर जीत का दावा किया है। अब तक मिले नतीजों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी के भी करीब पांच उम्मीदवार चुनाव जीत गये हैं। वहीं लगभग 110 निर्दलीय व अन्य ने जीत दर्ज की है।

लखनऊ और वाराणसी समेत एक दर्जन से अधिक जिलों में तो भाजपा ने लगभग सभी ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव जीत लिया है। लखनऊ में कुल आठ सीटों में से भाजपा ने सात पर कब्जा किया है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है।

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में भी भाजपा ने 18 में से 11 सीटें जीतकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में पार्टी का झंडा लहराया है। वहां पांच सीटों पर निर्दलीय तथा दो पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री की ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति को जनता ने सराहा है और उसी का प्रतिफल त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में देखने को मिला है।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के आये परिणामों से गद्गद मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार शाम को ही भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उसी समय दावा किया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के अब तक आये परिणामों में भाजपा और उसके सहयोगी दल ने 825 सीटों में से 635 पर जीत दर्ज कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि देर रात तक जब सभी परिणाम आ जायेंगे, उस समय यह संख्या और अधिक हो जायेगी।

योगी ने कहा कि भाजपा ने इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 75 सीटों में से 67 पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के जो चुनाव सम्पन्न हुए हैं, उसमें जनता ने भाजपा के प्रति अपना रुझान दिया है। उन्होंने कहा कि ये नतीजे प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र व प्रदेश की सरकारों की लोकप्रिय नीतियों के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सरकार के कार्यों पर मुहर है।

योगी ने बताया कि प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के लिये 825 सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें से भाजपा ने 735 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। सहयोगी पार्टी अपना दल को 14 सीट दी गई थी और 76 सीटों पर भाजपा के दो-दो उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। इनमें से भाजपा ने अभी तक 635 सीटें जीती है। मुख्यमंत्री ने चुनाव में हुई जीत के लिए सभी विजयी उम्मीदवारों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई केन्द्रीय नेताओं ने दी बधाई

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा की भारी जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो ट्वीट कर कहा कि सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मिली जीत योगी सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं की जीत है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

Haryana में 112 डायल करने पर मिलेगी एंबुलेस, पुलिस और फायर ब्रिगेड

Sun Jul 11 , 2021
सोमवार को सीएम करेंगे शुरूआत, राज्य के सभी जिलों को मिलेंगी नई गाड़ियां चंडीगढ़। हरियाणा वासियों को सोमवार से 112 नंबर डायल करने पर पुलिस, एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की इमरजेंसी सेवा (Emergency service of police, ambulance and fire brigade) मिल सकेगी। इसके लिए अलग-अलग नंबर डायल नहीं करने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार ने सी-डेक (सेंटर […]