विदेश

इस देश में जून 2023 में घट जाएगी नागरिकों की उम्र, हो जाएंगे एक से दो साल युवा, जानें कैसे?

सियोल। दुनिया में अधिकांश व्यक्ति इसी बात से परेशान रहते हैं कि उनकी उम्र बढ़ रही है। उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक बीमारियां तो घेरती ही हैं, साथ ही नौकरी से रिटायरमेंट और अन्य आर्थिक चिंताएं भी सताने लगती हैं। लेकिन एक ऐसा देश भी है, जहां जून, 2023 तक नागरिकों की उम्र एक से दो साल घटने वाली है।

सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे, लेकिन दक्षिण कोरिया में ऐसा ही होने जा रहा है। हालांकि, यहां के नागरिकों की उम्र सिर्फ आधिकारिक दस्तावेजों पर ही घटने जा रही है। फिर भी सरकार का ऐसा फैसला चौंकाने वाला है।

कैसे घटेगी दक्षिण कोरिया के लोगों की उम्र
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दक्षिण कोरियाई सरकार की ओर से एक कानून पारित किया गया है, जिसमें कहा गया है कि देश अपने नागरिकों की उम्र की गिनती, पारंपरिक तरीके से न करके अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर करेगा। इस कानून के बाद हुए संशोधन के आधार पर यहां के नागरिकों की आधिकारिक दस्तावेजों पर एक से दो वर्ष कम हो जाएगी। यह कानून जून, 2023 से प्रभावी होगा।


अभी तक कैसे मापी जाती थी उम्र
दक्षिण कोरिया अपने नागरिकों की उम्र की गणना के लिए पारंपरिक तरीका अपनाता है। इस अनुसार यहां के लोगों को जन्म के समय एक वर्ष का माना जाता है। साथ ही, हर साल एक जनवरी को उनकी उम्र में एक साल जोड़ा जाता है। इसके अलावा शराब या धूम्रपान के लिए यहां एक और तरीके से उम्र की गणना की जाती है। इसके तहत व्यक्ति की आयु की गणना जन्म के समय शून्य से की जाती है और 1 जनवरी को एक वर्ष जोड़ा जाता है। दरअसल, दक्षिण कोरियाई लोग मां के कोख में बिताए गए नौ महीनों को भी बच्चे की उम्र में जोड़ते हैं।

चिकित्सा और कानूनी दस्तावेजों में अंतरराष्ट्रीय मानक
पारंपरिक तरीके अलावा दक्षिण कोरिया सिर्फ चिकित्सीय और कानूनी दस्तावेजों में आयु की गणना के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक अपनाता है। इसके तहत जन्म के समय व्यक्ति की उम्र शून्य मानी जाती है और प्रत्येक जन्मदिन पर उसकी उम्र में एक साल जोड़ा जाता है। हालांकि, अब आधिकारिक दस्तावेजों में उम्र का पैमाना अंतरराष्ट्रीय मानकों पर निर्भर करेगा।

Share:

Next Post

पिता जर्मन और मां बंगाली फिर भी मुस्लिम सरनेम लगाती हैं दीया मिर्जा, जानिए इसके पीछे की वजह

Fri Dec 9 , 2022
डेस्क। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीया मिर्जा 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। अब फिल्मों में भले ही उनकी मौजूदगी कम हो रही हो लेकिन उनके चाहने वालों की फेहरिस्त आज भी बेहद लंबी है। वहीं 40 के बाद भी एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और चेहरे की मीठी मुस्कान से फैंस का दिल लूट […]