उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

ड्राइविंग के प्रति उज्जैन की महिलाओं में बढ़ा रुझान

  • 10 साल में 26422 महिलाओं ने बनवाए ड्राइविंग लायसेंस, शासन की योजना में 16670 नि:शुल्क

उज्जैन। टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर उसे चलाने में उज्जैन की महिलाएं, पुरुषों से कम नहीं हैं। आरटीओ में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक बीते 10 सालों में उज्जैन की 26422 महिलाओं ने ड्राइविंग लायसेंस बनवाए हैं। ऐसे में नि:शुल्क ड्राइविंग लायसेंस (पिंक) पाने वाली महिलाओं की संख्या में भी साल दर साल इजाफा दर्ज किया गया हैं।
उल्लेखनीय यह है कि उज्जैन की महिलाओं में ड्राइविंग के प्रति रूचि लगातार बढ़ रही हैं। महिलाएँ अब आत्मनिर्भर बन रही हैं। वह काम के लिए किसी दूसरे के भरोसे नहीं रहना चाहती हैं। परिवहन विभाग के मुताबिक पिछले कुछ समय से परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लड़कियों और महिलाओं के रिकार्ड तोड़ आवेदन आए हैं। इसका एक कारण यह भी कि महानगरों के बाद अब छोटे शहरों के दोपहिया वाहन शोरूम में स्कूटी की डिमांड हर साल बढ़ रही है, वहीं कई महिलाएँ कार भी चलाने का शौक रखने लगी हैं।


इससे महिलाओं के ड्राइविंग लायसेंस बनवाने की संख्या में भी वृद्धि हो रही हैं। आरटीओ संतोष मालवीय ने अग्रिबाण को बताया कि शासन की योजना के अंतर्गत उज्जैन में भी महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा है। इस सुविधा का फायदा उज्जैन की महिलाओं ने जमकर उठाया है। अब तक उज्जैन की 16670 महिलाओं ने सरकारी योजना का लाभ लेते हुए मुफ्त ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए हैं। सामान्य लाइसेंस के अलावा महिलाओं ने कमर्शियल लाइसेंस भी बनवाए हैं। शहर में चल रही ई रिक्शा सहित अन्य कमर्शियल वाहनों को चलाने में भी महिलाओं का रुझान बढ़ता जा रहा है। जहाँ तक महिलाओं की बात है तो अब महिलाएँ कहीं भी पीछे नहीं है। ड्राइविंग लायसेंस के लिए उनके आवेदन लगातार मिल रहे हैं। बीते 10 सालों में 26422 महिलाओं ने ड्राइविंग लायसेंस बनवाए हैं।

Share:

Next Post

शीघ्र दर्शन व्यवस्था से महाकाल मंदिर को 5 करोड़ से अधिक की आय

Wed Aug 16 , 2023
उज्जैन। महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सरल, सुगम, सुलभ दर्शन के लिए प्रशासन द्वारा चाकचौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं जिससे सभी को आसानी से दर्शन हो रहे हैं। पिछले 41 दिनों में मंदिर समिति को 5 करोड़ से अधिक की आय प्राप्त हो चुकी है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर […]