बड़ी खबर व्‍यापार

अरबपतियों की लिस्ट में भारत का भी दबदबा, देश के इस शहर में हैं सबसे ज्‍यादा रईस

नई दिल्ली (New Delhi)। दुनिया में अरबपतियों (billionaires in the world) की संख्या के मामले में भारत का तीसरा स्थान है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स (world of statistics) के मुताबिक देश में 169 अरबपति है, जबकि इस सूची में अमेरिका (America) 735 अरबपतियों के साथ शीर्ष पर है। आंकड़ों के अनुसार दूसरे स्थान पर चीन काबिज है, जहां 495 अरबपति हैं। खास बात यह है कि भारत (India) में अरबपतियों की संख्या जर्मनी, इटली, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और जापान (Switzerland and Japan) जैसे विकसित देशों से ज्यादा है।

सबसे अधिक अरबपतियों वाले 15 देशों की सूची में आखिरी स्थान जापान का है। वहां अरबपतियों की संख्या केवल 40 है। दुनिया भर में 100 से अधिक अरबपति वाले देशों की सूची में अमेरिका, चीन, भारत, जर्मनी और रूस (America, China, India, Germany and Russia) का नाम है।


मुंबई में सबसे ज्यादा अमीरः
फोर्ब्स की सूची के अनुसार भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 66 सबसे ज्यादा अरबपति हैं, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरबपतियों की संख्या 39 है। 21 अरबपति बेंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी कुल संपत्ति 236.1 अरब डॉलर है। दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों में सात अमेरिकी नागरिक हैं। इनमें एलन मस्क के पास 174.5 अरब डॉलर, जेफ बेजोस के पास 128.5, लैरी एलिसन के पास 118.3, वॉरेन बफेट के पास 115.3, बिल गेट्स के पास 113.1, स्टीव बाल्मर के पास 95.6, और माइकल ब्लूमबर्ग के पास 94.5 अरब डॉलर की संपत्ति है।

किस देश में कितने अरबपति
अमेरिका 735
चीन 495
भारत 169
जर्मनी 126
रूस 105
हांगकांग 66
इटली 64
कनाडा 63
ताइवान 52
ब्रिटेन 52
ब्राजील 51
ऑस्ट्रेलिया 47
फ्रांस 43
स्विट्जरलैंड 41
जापान 40

भारत के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति अरब डॉलर में
मुकेश अंबानी 87
गौतम अडानी 48.3
शिव नादर 24.5
साइरस पूनावाला 22.8
सावित्री जिंदल 17.9
लक्ष्मी मित्तल 16.9
दिलीप संघवी 16.2
राधाकिशन दमानी 15.8
कुमार बिड़ला 14.9
उदय कोटक 14.5
कुशल पाल सिंह 9.9
रवि जयपुरिया 9.9

Share:

Next Post

मई में गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

Mon May 1 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । यदि आप गर्मियां पसंद नहीं करते तो अच्छी बात यह है कि मई में भी आप कूल-कूल रहने वाले हैं। आईएमडी ने अगले पांच दिन पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि (heavy rain and hail) का अनुमान जताया है। सिर्फ उत्तर भारत (North India) के एक या दो […]