img-fluid

इंडिया गठबंधन का मार्च : आकाशवाणी भवन में जमीन पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा, कई नेता हिरासत में

October 06, 2026

नई दिल्ली. INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च शुरू हो गया है. INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से निकलकर निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन समेत INDIA ब्लॉक के तमाम नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है.

राहुल गांधी को आकाशवाणी भवन में घुसते वक्त रोक दिया गया. राहुल गांधी आकाशवाणी भवन के रास्ते से चुनाव आयोग के कार्यालय जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल चुनाव आयोग से लगभग 200 मीटर की दूरी पर धरने पर बैठ गए हैं.

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पिछले गेट से लगी लेन पर बैरिकेड लगा दिए हैं, जिससे निर्वाचन सदन की ओर जाने का रास्ता बंद हो गया है. पिछले गेट और लेन में आगे लगे बैरिकेड पर पुलिसबल तैनात है.

अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में घपला करके बीजेपी की जीत हुई.


  • मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. विपक्ष के इस विरोध मार्च में कई पार्टियों के नेता और सांसद शामिल हुए हैं. निर्वाचन सदन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर INDIA ब्लॉक के नेताओं को रोक दिया है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसद वहीं धरने पर बैठ गए हैं.

    राहुल गांधी ने पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि BJP घबराई हुई है. उन्होंने बीजेपी पर उपचुनाव में भी धांधली करने का आरोप लगाया है. समाजवादी पार्टी सांसद ज़िया-उर-रहमान बर्क़ अपने साथी सांसदों के साथ चुनाव आयोग जाते समय नीति आयोग के दफ़्तर के पास लगे पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए हैं.

    वहीं, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, डी. राजा और INDIA ब्लॉक के दूसरे वरिष्ठ नेता आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पहला बैरिकेड संसद भवन से करीब 400 मीटर की दूरी पर था. बसें भी मौके पर पहुंच गई हैं. पैरामिलिट्री फोर्स भी आगे आ गई हैं. हालांकि, अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.

    BJP के लिए काम कर रही ECI: अखिलेश यादव
    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में फोर्स के माध्यम से बूथ लूटा गया. उत्तर प्रदेश में भी ऐसा हुआ. अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और चुनाव आयोग संविधान के तहत काम नहीं कर रहा है. भाजपा जब से आई है तब से चुनाव आयोग ने भाजपा के लिए काम करना शुरू कर दिया.’

    PDA वोटरों के नाम हटाए गए
    समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय ने आरोप लगाया कि PDA वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने EC की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए 15,000 वोटर रिकॉर्ड पेश किए थे, लेकिन उन्हें न तो कमीशन और न ही सरकार की ओर से कोई जवाब मिला.

    समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन भी प्रदर्शन में शामिल हुई हैं. उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुे कहा कि इसके मुताबिक, 14 बार आम सहमति से फैसला नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले दिन से कह रहा है कि ज्ञानेश कुमार बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और INDIA गठबंधन के दूसरे सांसद चुनाव आयोग से लगभग 200 मीटर दूर, नीति आयोग के पास धरने पर बैठे हुए हैं.

    प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग के मुख्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर धरने पर बैठे हैं. सांसद CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘वोट चोर’ के नारे लगा रहे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए निर्वाचन सदन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं.

    बॉडी कैमरा लगाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी
    RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान भारी संख्या में मौजूद हैं. दिल्ली पुलिस अब हर प्रोटेस्ट में बॉडी कैमरा लगा कर ड्यूटी कर रही है. नई दिल्ली इलाके के डीसीपी सचिन शर्मा भी अब बॉडी कैमरा लगा कर ड्यूटी में तैनात हैं.

    दिल्ली पुलिस ने की बैरिकेडिंग
    नई दिल्ली ज़िले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पुरुषों की 27 कंपनियां और महिलाओं की 4 कंपनियां तैनात की गई हैं. बता दें, आम तौर पर एक पुलिस कंपनी में 100-115 जवान होते हैं. संसद भवन, पार्लियामेंट स्ट्रीट गोलचक्कर के पास और निर्वाचन सदन, आदि अहम जगहों पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं.

    ज्ञानेश कुमार देश के दुश्मन: संजय राऊत
    INDIA ब्लॉक के मार्च में शामिल होने के लिए शिवसेना- UBT सांसद संजय राऊत दिल्ली पहुंचे हैं. विपक्ष के मार्च के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं. CISF जवानों की भी तैनाती की गई है. संजय राऊत ने सवाल किया है कि इतने पुलिसबल की क्या जरूरत थी? उनका कहना है कि वे बस चुनाव आयोग के दफ्तर जाकर ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने के लिए कहना चाहते हैं, इसके लिए इतने पुलिस बल की जरूरत नहीं थी. उन्होंने ज्ञानेश कुमार को देश का दुश्मन बताया है.

    उन्होंने कहा, ‘ हम पैदल मार्च करना चाहते हैं; हमारे पास कोई हथियार नहीं है. हम बस चुनाव आयोग के दफ़्तर जाकर ज्ञानेश कुमार से इस्तीफ़ा देने के लिए कहना चाहते हैं, और वे देश के दुश्मन हैं.’

    Share:

  • हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर कांग्रेस हाईकमान सख्त, खरगे और राहुल गांधी तक पहुंचा मामला, सात-अाठ अक्टूबर को होगी बातचीत

    Tue Oct 6 , 2026
    नई दिल्ली । उत्तराखंड (Uttarakhand) में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) के भीतर हरीश रावत (Harish Rawat) की जनसंवाद यात्रा को लेकर मतभेद बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उत्तराखंड प्रभारी(Uttarakhand In-charge) कुमारी सैलजा के आग्रह पत्र के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को भी अपनी ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’(‘Gratitude and PublicOutreach Yatra’) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved