भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महिला सशिक्तकरण के बिना भारत शक्तिशाली नहीं बन सकता

  • महिला मोर्चा के तीन दिवसीय समापन सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा

भोपाल। भाजपा महिला मोर्चा के सीहोर के ग्रेसेस रिसोर्ट में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती अहिल्या देवी की कर्मभूमि, रानी दुर्गावती, वीरांगना अवंति बाई, रानी कमलापति, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जैसी महान नायिकाओं की धरती रही है। आज भी यहां पर सुमित्रा ताई, फायर ब्रांड नेत्री उमाश्री भारती, धाकड़ नेत्री उषा ठाकुर जैसा नेतृत्व पार्टी के पास है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से महिला नेतृत्व को वरीयता दी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाए हैं। महिला सशक्तिकरण के बिना भारत शक्तिशाली राष्ट्र कभी नहीं बन सकता। प्रशिक्षण वर्ग के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी प्रशिक्षण वर्ग में पहुंची। समापन सत्र को मुख्यमंत्री के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

Share:

Next Post

रेलवे ने सफर के दौरान अनिवार्य किया मास्क, लेकिन यात्री नहीं हो रहे जागरुक

Mon May 16 , 2022
भोपाल। देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और चौथी लहर की दस्तक के चलते रेलवे ने स्टेशन के प्लेटफार्म व ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी सलाह दी गई है। इसके बावजूद […]