img-fluid

भारत ने एलन मस्क को दिया झटका, सुरक्षा एजेंसियों ने स्टारलिंक की मंजूरी रोकी, चीन के बाद India के दरवाजे भी बंद

June 10, 2026

नई दिल्ली। भारत (India) ने शीर्ष अमेरिकी कारोबारी (American businessman) एलन मस्क (Elon Musk) को झटका देते हुए उनकी कंपनी स्टारलिंक (Starlink) को देश में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी रोक दी है। सूत्रों ने बताया कि ईरान युद्ध में कंपनी के उपग्रह आधारित टर्मिनलों के उपयोग को लेकर चिंता के बाद यह फैसला किया गया।


  • मीडिया कंपनी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने स्टारलिंक को अंतिम परिचालन मंजूरी देने से इन्कार कर दिया। चिंता का कारण यह है कि स्टारलिंक टर्मिनलों का इस्तेमाल ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच युद्ध के दौरान किया गया। ईरान में इंटरनेट पर पाबंदी के बावजूद स्टारलिंक के टर्मिनलों के जरिये इंटरनेट चालू रहा। वह भी तब, जबकि कंपनी के पास ईरान में परिचालन का लाइसेंस तक नहीं था। डर है कि भू-राजनीतिक तनाव के समय अमेरिका में स्वामित्व रहने से स्टारलिंक को नियंत्रित करने में समस्या आ सकती है। किसी भी अशांति के दौरान यदि इंटरनेट पर पाबंदी लगाई जाए और रोक कारगर न हो तो इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा बना रह सकता है।

    चीन के बाद भारत में भी नहीं हो पाएगा विस्तार
    इस कदम से साफ है कि स्टारलिंक का वैश्विक विस्तार एकसमान नहीं रहने वाला है। स्टारलिंक पहले ही चीन में प्रवेश नहीं कर पा रहा है और अब दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत भी इसके विस्तार दायरे से बाहर हो गया है।

    Share:

  • 'पैसे लेकर एक पक्ष में सुनाया फैसला', रांची में अफसर को सड़क पर घुमाया

    Wed Jun 10 , 2026
    रांची: झारखंड के दुमका स्थित बंदोबस्त कार्यालय में मंगलवार को भूमि विवाद के एक मामले में सुनाए गए फैसले से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित भीड़ ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार के कार्यालय में घुसकर उन्हें चैंबर से बाहर खींच लिया और लगभग 300 मीटर दूर स्थित संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved