विदेश

गरीबी-भुखमरी से निपटने के लिए भारत ने UN फंड को 10 लाख डॉलर दिए

न्यूयॉर्क (New York)। भारत ने गरीबी और भूख से निपटने (India has tackled poverty and hunger) के लिए संयुक्त राष्ट्र में 10 लाख डॉलर का योगदान किया है। संयुक्त राष्ट्र ( UN) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका गरीबी एवं भूख उन्मूलन फंड के योगदान के रूप में संयुक्त राष्ट्र दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय की निदेशक दीमा अल-खातिब को 10 लाख डॉलर का चेक सौंपा।


इंडिया एट यूएन एनवाई ने एक्स हैंडल पर इसका संक्षिप्त सचित्र विवरण साझा किया है। उल्लेखनीय है कि भारत जरूरतमंदों की मदद में हमेशा आगे रहता है। इस मौके पर रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता का ध्यान ‘लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए विकास’ पर था। उन्होंने कहा कि भारत गरीबी एवं भूख उन्मूलन फंड का समर्थन करता है। इस मदद से ग्लोबल साउथ में लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सहयोग की भावना भी मजबूत हुई।उन्होंने कहा कि इस फंड में हर साल भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका 10 लाख डॉलर का योगदान करते हैं। 2006 से अब तक इस फंड में भारत 1.8 करोड़ डॉलर से अधिक का दान दे चुका है।

Share:

Next Post

आज खजराना क्षेत्र में चलेगी निगम की बड़ी मुहिम

Thu Feb 22 , 2024
सडक़ किनारे तक किए कब्जे, शेड और अतिक्रमण हटाए जाएंगे इंदौर। खजराना क्षेत्र (Khajrana Area) में कई सडक़ों पर किए गए कब्जों को हटाने की बड़ी कार्रवाई आज निगम की रिमूवल टीम (Reovel Team) द्वारा पुलिस बल लेकर की जाएगी। इसके लिए पिछले पांच-सात दिनों से खजराना क्षेत्र में पीली जीपों से मुनादी कर व्यापारियों […]