img-fluid

जापान में 13 अक्तूबर तक चलने वाले ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में भारत का 5वां स्थान

June 08, 2025

नई दिल्ली। जापान (Japan) के ओसाका (Osaka ) में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो (World Expo) 2025 में भारत मंडप को दुनियाभर के शीर्ष पांच मंडपों में शामिल किया गया है। यह मंडप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की तरफ से संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में तैयार किया गया है।

बता दें कि ओसाका एक्सपो 13 अक्तूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें 160 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। भारत मंडप (Bharat Mandap) ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, तकनीकी उन्नति और आधुनिकता के संगम से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान खींचा है।


मंडप में नवाचार, इसरो, आयुर्वेद, विरासत और सतत विकास जैसे विषयों को दर्शाया गया है। पैवेलियन में गरबा वर्कशॉप, योग सत्र, पारंपरिक परिधानों का प्रदर्शन और प्रामाणिक भारतीय व्यंजन आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं।

भारत मंडप की केंद्रीय थिम अजंता की गुफाओं से प्रेरित पद्मपाणि बोधिसत्व की छवि है, जो भारत की करुणा और ज्ञान परंपरा का प्रतीक है। आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने इसे भारत की सांस्कृतिक कूटनीति का सशक्त माध्यम बताया है।

Share:

  • गौरैया की आवाज से बिगड़ सकती है इंसान की सेहत, शख्स पहुंचा कोर्ट

    Sun Jun 8 , 2025
    हेलसिंकी। क्या गौरैया (Sparrow) की आवाज किसी को इतना तंग कर सकती है कि उसकी सेहत पर असर पड़ने लगे? क्या पंछियों की आवाज से किसी की शांति में इस कदर खलल पड़ सकता है कि मामला अदालत में चला जाए? फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में ऐसा ही कुछ हुआ.फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved