बड़ी खबर

कोरोना से मौत के मामले में अमेरिका-ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर

  • देश में दूसरी बार 1000 से ज्यादा लोगों की मौत
  • देश में कोरोना के 6 लाख 61 हजार 595 एक्टिव केस

नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते दिन 1007 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ऐसा दूसरी बार है जब देश में एक हजार से ज्यादा मौत हुईं हैं। इसी के साथ देश में अब तक 48 हजार 40 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत के मामले में भारत अब अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। अमेरिका में अब तक एक लाख 70 हजार 415 और ब्राजील में एक लाख पांच हजार 564 लोगों की मौत हो चुकी है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अबतक 24 लाख 61 हजार 191 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 17 लाख 51 हजार 555 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 48 हजार 40 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब 6 लाख 61 हजार 595 एक्टिव केस हैं. बीते दिन 66 हजार 553 नए मामले सामने आए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए आठ लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिससे जांच की कुल संख्या दो करोड़ 68 लाख 45 हजार 688 पहुंच गई है। प्रति दस लाख पर जांच की संख्या बढ़कर 19,453 हो गई है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘जांच, पता लगाने और इलाज’ की रणनीति के अनुसरण में भारत प्रतिदिन 10 लाख जांच की क्षमता तक पहुंचने के लिए तैयार है।
मंत्रालय ने कहा कि जांच प्रयोगशालाओं के निरंतर विस्तार से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। जनवरी में केवल एक प्रयोगशाला थी जो अब बढ़कर 1,433 हो गयी है। इनमें सरकारी क्षेत्र में 947 और निजी क्षेत्र में 486 प्रयोगशालाएं हैं।
वहीं, कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 70.77 प्रतिशत हो गयी है। इस बीच बीमारी की मृत्यु दर में कमी आयी है और यह घटकर 1.96 प्रतिशत रह गयी। मंत्रालय ने कहा कि रिेकार्ड संख्या में मरीजों के ठीक होने से संक्रमित लोगों की मौजूदा संख्या में गिरावट आयी है। अभी कुल मामलों के 27.27 प्रतिशत लोग ही संक्रमित हैं।

Share:

Next Post

विश्‍व में कोरोना संक्रमित संख्‍या हुई 2 करोड़ 7 लाख से अधि‍क, 7 लाख 52 हजार लोगों की मौत

Fri Aug 14 , 2020
जिनेवा । विश्‍वभर में कोरोना वायरस का कहर फैल चुका है। इस खतरनाक वायरस का खौफ विश्व के लगभग हर देश में बरकरार है। वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.07 करोड़ का आंकड़ा पार […]