बड़ी खबर व्‍यापार

भारत को 2047 में 47 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए : पीयूष गोयल

नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal) ने शनिवार को कहा कि 2047 तक भारत (India) के 47 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था (47 trillion dollar economy) बनने का लक्ष्य निर्धारित (target setting) करना चाहिए। गोयल ने मुंबई में इंडियन मर्चेंट्स चैंबर के तत्वावधान में आयोजित ‘इंडिया कॉलिंग कॉन्फ्रेंस 2023’ के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।


केंद्रीय मंत्री गोयल ने सभी से 2047 तक भारत के 47 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य निर्धारित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत ने अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने का प्रयत्न किया है। इसमें उसे बड़ी सफलता मिली है। टीम भावना प्रतिस्पर्धा और सकारात्मकता सफलता के लिए आवश्यक है। इस तरह की भावना मुंबई में देखी जा सकती है, जो न केवल भारत की वित्तीय बल्कि आनन्द-मौज की भी राजधानी है।

गोयल ने अपने संबोधन के दौरान दुनियाभर की बड़ी कंपनियों की आपूर्ति शृंखला में चेक गणराज्य और पोलैंड जैसे छोटे देशों की कंपनियों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विश्व के हर भौगोलिक क्षेत्र को भारत से बहुत उम्मीदें हैं। हालांकि, यह कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह भारत के भविष्य में विश्व के भरोसे को प्रदर्शित करता है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिए गए ‘पंच प्रण’ को तभी साकार किया जा सकता है, जब यह समस्त देश की प्रतिबद्धता बन जाए।

Share:

Next Post

मप्र में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर हुआ : मंत्री सिलावट

Sun Apr 30 , 2023
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पहले सिंचाई का रकबा (irrigated area) 7 लाख हेक्टेयर हुआ करता था, जो अब बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर (4.5 million hectares) हो गया है प्रदेश सरकार (state government) का लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश का सिंचाई रकबा 65 लाख हेक्टेयर कर दिया जाए। इसके लिए नवीन सिंचाई […]